WTC Final 2023: 'पटना नहीं रांची से खेलते थे ईशान किशन, टीवी पर देखते थे धोनी के मैच', जानिए अनकही बातें
Ishan Kishan Success Story:टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान रह चुके हैं।

Ishan Kishan Success Story: अक्सर लोग सितारों की चमक के बारे में तो बातें करते हैं लेकिन सितारों के सफर के बारे में बातें नहीं होती हैं। ये बात पूरी तरह साबित होती है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर, जिनके संघर्ष के बारे में खुलकर उनके पिता प्रणव पांडे ने एक वेबसाइट के बात की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बारे में कुछ ऐसा बताया, जिसके बारे में अब तक किसी को पता ही नहीं था।
WTC Final 2023 के लिए चुने गए थे ईशान किशन
आपको बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 7 से 11 जून तक खेली जाने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए चुने गए हैं, अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है तो ये उनका टेस्ट डेब्यू भी हो जाएगा और वो भी टेस्ट कैप के खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन
अपने बेटे की सफलता पर खुश होते हुए उनके पापा ने कहा कि 'निश्चित तौर पर ये हमारे लिए गर्व का पल है, ईशान भारत के बेस्ट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन था, जिस वक्त धोनी ने आईपीएल खेलना शुरू किया था, उस वक्त वो बहुत छोटा था और वो उनके मैच टीवी पर देखा करती था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वो भी आईपीएल का हिस्सा बन जाएगा। वो धोनी को अपना आदर्श मानता था और उन्हीं से प्रभावित होकर उसने कीपिंग शुरू की थी।'
धोनी-ईशान दोनों ही झारखंड से हैं
दोनों ही झारखंड से आते हैं और दोनों ही कीपर हैं? तो इस पर प्रणव पांडे ने कहा कि 'हां ईशान का जन्म बिहार में जरूर हुआ लेकिन जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर BCCI की ओर से बैन लगाया गया तो ईशान को झारखंड जाने का मौका मिला और इसी दौरान उन्हें धोनी को बेहतर जानने का वक्त भी मिला।'
'धोनी तो पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं'
'धोनी तो पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं, ईशान की भी दिली इच्छा इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी तरह से अपनी अलग पहचान बनाने की है।' आपको बता दें कि ईशान के पापा प्रणव पांडे पटना में बिल्डर हैं।
कुरकुरे और कोल ड्रिंक्स से काम चलाता था
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'जब रांची ईशान खेलने जाता था तो उसे वहां पर वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ सेल हॉस्टल में रहना पड़ता था लेकिन उसे वहां काफी कुछ झेलना पड़ता था, जिसका जिक्र वो कभी भी हमेशा नहीं करता था। उसे खाना बनाना नहीं आता था इसलिए उसके हिस्से लोगों के बर्तन साफ करने का काम आता था। कई बार ऐसा होता था कि खाना ना होने पर ईशान कुरकुरे और कोल ड्रिंक्स खाकर रात बिता देता था।'
मां सुचित्रा सिंह थीं ईशान के खेल के खिलाफ
मालूम हो कि ईशान ने सात साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था लेकिन उनकी मां सुचित्रा सिंह इसके खिलाफ थीं, वो चाहती थीं कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई करे लेकिन किस्मत ने तो ईशान के लिए कुछ और चुना था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी
आपको बता दें कि 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में जन्में ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं, वो इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था।
131 गेंदों में 210 रन बनाकर इतिहास रचा
वह घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते थे। दिसंबर 2022 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में 131 गेंदों में 210 रन बनाकर इतिहास रचा था। इस शतक के बाद बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन दुनिया के सातवें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications