लीजेंड लीग क्रिकेट 2022 : भारतीय फैंस को लगा झटका, नहीं खेल पाएगा ये विस्फोटक खिलाड़ी
नई दिल्ली। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में पुराने खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरूआत 20 जनवरी को होने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारतीय फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि इंडियन महाराज के विस्फोटक खिलाड़ी कुछ शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे, यानी कि वीरेंद्र सहवाग। मोहम्मद कैफ ने इस बात की जानकारी दी है, जिन्हें शुरूआती दो मैचों के लिए इंडियन महाराज का कप्तान बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सानिया मिर्जा, खरीद रखा है 13 करोड़ का घर

बनाए गए थे कप्तान
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग को मूल रूप से टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों के चलते पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। लीग का पहला मुक मुकाबला 20 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी को फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट में तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड, इंडियन महाराज और एशिया लायंस तीसरी टीम है। तीन देशों का टूर्नामेंट डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा और टाॅप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। पहला मैच इंडियन महाराज और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा। सभी मैच ओमान के अल अमरत शहर में मिनिस्ट्री टर्फ पर खेले जाएंगे। लायंस की कप्तानी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक करेंगे जबकि रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की कमान डैरेन सैमी संभालेंगे।

निजी मुद्दे के चलते नहीं खेल पाएंगे शुरूआती मैच
शुरुआती मैच से पहले बोलते हुए कैफ ने बताया है कि वह पहले दो मैचों के लिए टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारत का अगला मैच 24 जनवरी को एशिया लायंस के ही खिलाफ होगा। कैफ ने कहा कि उन्होंने घरेलू सर्किट में एक टीम की कप्तानी की है और आने वाली चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। कैफ ने जी न्यूज के हवाले से कहा, ''सहवाग के कुछ निजी मुद्दे हैं इसलिए शुरुआती मैच में नहीं आ सके। वह बाद में शामिल हो सकते हैं, मैं पहले दो मैचों में टीम की कप्तानी करूंगा। मैंने घरेलू स्तर सहित कई मैचों में कप्तानी की है। मैं कई सालों तक खेल के साथ अपनी भागीदारी में एक कोच, मेंटोर और कमेंट्री भी कर रहा हूं। ऐसे में बहुत मजा आएगा। इसके लिए पूरी तरह से हम तैयार हैं।"

कोई भी मैच हारना नहीं चाहता
मिस्बाह उल हक के पास सितारों से सजी एशियाई लायंस टीम होगी। कैफ से पूछा गया था कि क्या खिलाड़ी बिल्कुल उतने ही उत्साह के साथ खेलेंगे जितना कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने खेल के दिनों में दिखाया था। कैफ ने जवाब दिया, ''कोई भी मैच हारना नहीं चाहता। एक खिलाड़ी होने के नाते हर कोई अपना पूरा सहयोगा देना चाहता है। यह सब मैदान पर हमारी फिटनेस पर निर्भर करेगा और देखना होगा कि वे कैसा पलटवार करते हैं। शोएब अभी भी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।'' शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास, मुथैया मुरलीधरन जैसे अन्य दिग्गजों का इंडियन महाराज का सामना होगा।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का शेड्यूल:
20 जनवरी : इंडिया महाराजा बनाम एशिया लायंस, रात 8 बजे
21 जनवरी : वर्ल्ड जायंट्स बनाम एशिया लायंस, रात 8 बजे
22 जनवरी : वर्ल्ड जायंट्स बनाम इंडिया महाराजा, रात 8 बजे
24 जनवरी : एशिया लायंस बनाम भारत महाराजा, रात 8 बजे
26 जनवरी : भारत महाराजा बनाम वर्ल्ड जायंट्स, रात 8 बजे
27 जनवरी 2: एशिया लायंस बनाम वर्ल्ड जायंट्स, रात 8 बजे
29 जनवरी : फाइनल, रात 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications