जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सानिया मिर्जा, खरीद रखा है 13 करोड़ का घर

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया इस समय ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही हैं जो उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। 35 साल की सानिया ने अपने करियर के दाैरान कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सानिया भारत की सबसे महान टेनिस खिलाड़ी मानी जाती हैं। उन्होंने ना सिर्फ टेनिस में नाम कमाया बल्कि अपनी लग्जरी लाइफ के चलते भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा रखा। सानिया की कमाई करोड़ों में है।
यह भी पढ़ें- चार साल बाद ODI में लाैटा ये भारतीय खिलाड़ी, वेंकटेश ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की टेंशन

जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं
सानिया ने नाम कमाने से साथ-साथ करोड़ों की कमाई भी की हैं। यही कारण है कि आज वह देश की सबसे अमीर खेल सेलिब्रेटियों में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सानिया की कुल संपत्ति लगभग 184 करोड़ की है। टेनिस के आलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न परियोजनाओं में व्यक्तिगत निवेश से भी आता है। सानिया सालाना 3 करोड़ से ज्यादा स्पोर्ट्स से और 25 करोड़ विज्ञापनों के एंडोर्समेंट से कमा लेती हैं। हैदराबाद में उनका एक लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 13 करोड़ है। इस घर को सानिया ने 2012 में खरीदा था। इसके अलावा सानिया अपने की टेनिस अकादमी भी चलाती हैं। इसके अलावा सानिया का दुबई में आलीशान बंगला भी है, जो एक द्वीप पर स्थित है। उनके पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी हैं जिनमें रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां हैं।

इस काॅलेज से हैं ग्रेजुएट
सानिया ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद से ही की है। उन्होंने एन ए एस आर स्कूल में पढ़ाई की और सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। उन्हें 11 दिसम्बर 2008 को चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और रिसर्च इंस्टीटूट्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। सानिया का जन्म 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखा था। सानिया ने महज 18 साल की उम्र में ही दुनियाभर में अपनी गहरी पहचान बना ली थी। इस कारण सानिया को तब 2006 में 'पद्मश्री' अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। सानिया ने अपने करियर की शरूआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप के जरिए की थी। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेकर जीतें दर्ज कीं। 2003 में उन्हें पहली बड़ी उपलब्धि मिली जब उन्होंने भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। फिर 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं थी।

विवादों से रहा गहरा नाता
सानिया ने 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। हालांकि भारत की शान सानिया का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। दरअसल, सानिया मुस्लिम परिवार हैं। कोर्ठ पर वह स्कर्ट पहनकर उतरती थीं, लेकिन 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फतवा तक जारी कर दिया था। सानिया के पहनावे पर सवाल उठने शुरू हो गए। फिर अंत में 'जमात-ए-इस्लामी हिन्द' नामक संगठन ने कहा कि उन्हें उनके खेलने से दिक्कत नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि वे खेलते समय ड्रेस कोड का ध्यान रखें। यहां तक इस मामले को लेकर सानिया ने खुद भी अपनी बायोग्राफी 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' में जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर लगने लगा था। सुरक्षा के लिए चारों ओर मेरे पुलिस रहती थी, लेकिन मामला बाद में शांत हो गया। साल 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई, लेकिन वो जल्द ही टूट गई। इसके बाद सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को उन्होने शोएब मलिक के साथ निकाह रचाया। इस निकाह को लेकर उन्हें कई लोगों से कड़ी प्रतिक्रियाएं भी मिली लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और हर अपने पति का साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications