Lalit Modi: दामाद विदेशी, ससुराल अरबों की! ललित मोदी की सौतेली बेटी का IPL से है खास कनेक्शन

Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी इस वक्त सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बने हुए हैं, वजह है उनका इंटरव्यू, जो कि उन्होंने ANI को दिया है, जिसके कारण वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब ललित मोदी सुर्खियों में आए हैं, भले ही वो देश से दूर हों लेकिन हमेशा खबरों में बने रहते हैं।

विवादों में घिरे ललित मोदी ने बड़ी ही साफगोई से इंटरव्यू में खुद को पाक-साफ बताया है और बहुत सारे लोगों का नाम लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसमें सोनिया गांधी, शशि थरूर, दाऊद इब्राहिम का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। फिलहाल वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

Lalit Modi

मालूम हो दिल्ली में जन्मे ललित मोदी भारत के एक प्रमुख कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खास बात ये है कि उनके दादा गुजर मल मोदी ने ही 'मोदी ग्रुप' नामक कारोबारी समूह और 'मोदीनगर' शहर की स्थापना की थी।अपने से 9 साल बड़ी तलाकशुदा महिला मीनल सगरानी, ​​जो नाइजीरिया में रहने वाले सिंधी हिंदू बिजनेसमैन पेसू असवानी की बेटी थीं, से शादी की थी।

सिंधी बिजनेसमैन जैक सगरानी की बेटी हैं करीमा

मीनल की ये दूसरी शादी थी, उनका पहला विवाह सिंधी बिजनेसमैन जैक सगरानी से हुआ था, जिससे उनको एक बेटी करीमा सगरानी है, जिसकी कस्टडी तलाक के बाद उन्हें मिली लेकिन जब उन्होंने ललित मोदी से शादी की तो करीमा ललित मोदी के ही साथ रहने लगीं। इनके करीबी बताते हैं कि दोनों का रिश्ता काफी सुंदर है, कोई नहीं कह सकता कि करीमा उनकी खुद की बेटी नहीं हैं। 10 दिसंबर 2018 को, मीनल का कैंसर के कारण निधन हो गया था।

डाबर परिवार में हुई है करीमा की शादी

जबकि करीमा की शादी मशहूर बिजेनसमैन डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन और मोनिका बर्मन के बेटे गौरव बर्मन से हुई है, दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। मनील इनडायरेक्टली आईपीएल से जुड़ी हुई हैं क्योंकि गौरव के भाई मोहित बर्मन किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर भी है।

डाबर इंडिया लिमिटेड की नेटवर्थ

गौरव बर्मन Burman Capital Management के बोर्ड में शामिल हैं और Dabur International के निदेशक (Director) हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Ltd) की अनुमानित नेटवर्थ ₹75,000 करोड़ ($9 अरब) है। कंपनी का शुद्ध मूल्य (Net Assets) लगभग ₹12,500 करोड़ के आस-पास है।

बेटी आलिया के पति का नाम है ब्रेट कार्सनल

तो वहीं ललित और मीनन को शादी से दो बच्चे बेटा रुचिर मोदी और बेटी आलिया है। ललित ने बड़ी ही शान और भव्य़ ढंग से अपनी बेटी आलिया की शादी साल 2022 में की थीं। देखने में बेइंतहा खूबसूरत आलिया लंदन बेस्ड इंटीरियर डिजाइनर और डिजाइन कंसलटेंसी कंपनी की फाउंडर हैं, जबकि उनके पति का नाम ब्रेट कार्सनल है जिनके साथ मई 2022 में उन्होंने वैनिस में शादी रचाई थी।

मोदी वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ हैं रूचिर

तो वहीं रुचिर मोदी इस वक्त मोदी इंटरप्राइजेज और केके मोदी फैमिली ट्रस्ट के उत्तराधिकारी होने के साथ-साथ मोदी वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+