पांड्या हाउस में रखे खुशियों ने कदम, क्रुणाल बने बेबी बॉय के पिता; जानिए क्या रखा बेटे का नाम
पांड्या हाउस में एक बार फिर खुशियों ने कदम रखा है। क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और पत्नी पंखुड़ी के घर बेबी बॉय की किलकारियां गूंजी हैं।
मुंबई, जुलाई 24: पांड्या हाउस में एक बार फिर खुशियों ने कदम रखा है। क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और पत्नी पंखुड़ी के घर बेबी बॉय की किलकारियां गूंजी हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में क्रुणाल और पंखुडी के साथ न्यू बॉर्न बेबी भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम कवीर रखा है।
ये भी पढ़ें- कभी वजन कम करने के लिए Neeraj Chopra ने थामा था भाला, पाई-पाई जोड़कर परिवार वालों ने दिलाया था पहला जेवलिन

दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 2016 में आईपीएल के दौरान क्रुणाल ने व्हाट्सएप पर पंखुड़ी की फोटो देखी थी। जिसे देखते ही क्रुणाल को पंखुड़ी पसंद आ गई थी। उन्होंने अपने एक दोस्त की मदद से पंखुड़ी से मिलने का प्लान किया। क्रुणाल के दोस्त में पंखुड़ी से उनकी मुलाकात फिक्स करवाई। क्रुणाल तो पहले ही उनके प्यार में पागल हो गए थे। वहीं, पंखुड़ी को भी क्रुणाल पहली नजर में पसंद आ गए थे।
Kavir Krunal Pandya 🌎💙👶🏻 pic.twitter.com/uitt6bw1Uo
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) July 24, 2022

2017 में हुई थी शादी
फिर क्या था दोनों के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती गई और वो छिप-छिपकर एक-दूसरे को डेट करते रहे। 2017 में क्रुणाल ने मुंबई को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दिया था जिसके लिए उन्हें फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। फिर अपनी उसी ट्रॉफी को लेकर क्रुणाल ने पंखुड़ी को MI के ड्रेसिंग रूम में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और पंखुड़ी ने भी हां कर दी। फिर जब मियां बीवी राजी थे, तो दोनों ने शादी में देरी नहीं की और 27 दिसंबर को शादी कर ली।

2018 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
क्रुणाल पांड्या के लिए भारतीय टीम के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, वनडे डेब्यू उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। टीम इंडिया के लिए खेले 19 T20I मैचों में क्रुणाल ने 130.53 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं और 15 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वहीं, 5 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 65 की औसत से 130 रन देखने को मिले और उन्होंने 2 विकेट चटकाए।

पहले ही वनडे में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रुणाल पांड्या ने अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ पांड्या ने केवल 31 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए थे। क्रुणाल ने केवल 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी और वनडे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बनाया था।

IPL में लखनऊ का हिस्सा
आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में क्रुणाल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। सीजन में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा। 14 मैचों में उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से कुल 183 रन बनाए और 10 विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। मुंबई के लिए उन्होंने 2017, 2019 और 2020 के आईपीएल भी जीते।












Click it and Unblock the Notifications