VIDEO : कपिल शर्मा ने पूछा- क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है?, पृथ्वी शॉ ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर कर फैंस को खुश करते हैं। उन्हीं में से एक जोड़ी है शिखर धवन और पृथ्वी शाॅ की। दोनों को कई बार एकसाथ फनी वीडियो बनाते हुए देखा गया। इंस्टाग्राम पर भी दोनों काफी एक्टिव रहते हैं। अब ये जोड़ी फैंस को हंसाने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। दोनों हाल ही में सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए, जहां उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

कपिल शर्मा ने पूछा ये सवाल
सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एपिसोड की एक झलक पोस्ट की है। कॉमेडियन कपिल शर्मा शिखर और शॉ की अपने शो में मेजबानी करते दिख रहे हैं। तीनों के बीच काफी मजाकिया बातें हुईं। वहीं इस दाराैन कपिल ने पृथ्वी शाॅ से पूछा किया क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? इसका जवाब देते हुए पृथ्वी ने तुरंत ना कहा, लेकिन कपिल ने फिर से उन्हें उनके रिएक्शन को नोट करते हुए फंसाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- Test Rankings: भारत को लगा बड़ा झटका, छिन गया नंबर-1 का ताज, ये टीम बनी 'बादशाह'
कपिल ने धवन से यह भी कहा कि पृथ्वी शाॅ स्कूल छोड़कर यहां आए हैं। कपिल ने धवन से पूछा कि आप अपने साथियों के मोजे चुरातो हो तो धवन कहा कि वह जुराबें भी मांग लेते हैं। साथ ही कपिल शर्मा दोनों से पूछते नजर आते हैं कि क्या उन्होंने कभी विपक्ष की रणनीति को सुनने की कोशिश की है। शॉ ने तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब देता है, "मैंने एक बार कोशिश की, लेकिन अपना गार्ड को भूल गया। फिर आधे रास्ते से वापस लाैटा।" जवाब कपिल ने कहा कि अच्छा किया आप गार्ड ले आए नहीं तो आपकी सारी प्लानिंग खराब हो जाती।''
शॉ के रिलेशनशिप में होने की चर्चा
गाैर हो कि पृथ्वी शॉ के पिछले कई महीनों से एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। इन दोनों को अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया है। इसके अलावा आईपीएल के दौरान प्राची मैच के बाद पृथ्वी के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी शेयर करती थी। फिलहाल पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें अब टीम में वापसी के लिए घरेलू प्रतियोगिताओं और आईपीएल में रंग बिखेरना होगा। धवन वनडे टीम में लौट आए हैं और वर्तमान में साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रनों की अहम पारी खेली थी, लेकिन भारत यह मैच 31 रन से हार गया।












Click it and Unblock the Notifications