Test Rankings: भारत को लगा बड़ा झटका, छिन गया नंबर-1 का ताज, ये टीम बनी 'बादशाह'
नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम से नंबर-1 का ताज छिन लिया गया है। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली हार के कारण दो स्थान खिसकना पड़ा है। अब भारतीय टीम 116 रेटिंग के साथ सीधा तीसरे स्थान पर आ चुका है। भारतीय टीम के लिए अब फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करना चुनाैतीपूर्ण होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA : ये रहे वो 3 कारण, जिसके चलते पहला ODI मैच हार गया भारत

ये टीम बनी बादशाह
अब ऑस्ट्रेलिया नंबर एक टेस्ट टीम बन गई है। इंग्लैंड को 5 मैचों की एशेज सीरीज में 4-0 से हराने के कारण कंगारूओं ने सीधे नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है। उसके पास 119 की रेटिंग है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने एशेज में शानदार खेल दिखाया था। कंगारूओं ने गाबा में हुए पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिर एडिलेड में हुए दूसरे मैच में 275 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद मेलबर्न में एक पारी आैर 14 रन से बाजी मारी थी। चाैथा टेस्ट ड्रा रहा तो पांचवें टेस्ट में कगांरूओं ने 146 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी।

साउथ अफ्रीका को फायदा
वहीं भारत को सीरीज में 2-1 से हराने से साउथ अफ्रीका को फायदा पहुंचा है। वह 99 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं तो वहीं पाकिस्तान छठे स्थान पर खिसक गया है। न्यूजीलैंड इस समय कंगारूओं को पीछे छोड़ने का सपना देख रही होगी, जो दूसरे स्थान पर आच चुका है। इंग्लैंड की टीम 101 रेटिंग के साथ चाैथे स्थान पर है। इसके अलावा श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसी टीमें अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रही हैं। ये टीमें क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें, दसवें, ग्यारहवें और बारहवें स्थान पर काबिज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ घर में सीरीज खेलेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट असाइनमेंट पाकिस्तान का दौरा होगा जहां वे तीन मैचों की सीरीज खेलेंगे। अगर दौरा आगे बढ़ता है, तो 1998 के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। वहीं भारत श्रीलंका के खिलाफ घर में सीरीज खेलेगा जो दो मैचों की सीरीज होगी। जहां तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सवाल है, 2019-21 के फाइनलिस्ट भारत अब तक 49.07 के जीत प्रतिशत के साथ 10 मैचों में चार जीत, तीन हार, दो ड्रॉ के साथ पांचवें नंबर पर हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 86.6 के जीत प्रतिशत के साथ पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ आराम से दूसरे स्थान पर बैठा है।
गाैर हो कि पिछले साल दिसंबर में हुए मुंबई टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन टीम बनी थी। उसने तब न्यूजीलैंड को पछाड़ा था। कीवी टीम जून 2021 में भारत को ही फाइनल में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर टॉप पर पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications