NZ vs ENG: 147 साल के टेस्ट इतिहास में जो नहीं हुआ वो अब हो गया, Kane Williamson ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक

New Zealand vs England, 3rd Test: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर विलियमसन ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 33वां शतक था। विलियमसन की बेहतरीन पारी ने कीवी टीम को एक विशाल बढ़त दिलाई, जो अब 650 रन से भी अधिक हो गई है।

विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा पांचवां शतक

केन विलियमसन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक जड़कर खुद को विश्व क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है। इंग्लैंड के खिलाफ उनका यह पांचवां शतक हैं। इस शतक की मदद से न्यूजीलैंड की टीम अब एक मजबूत स्थिति में है। इस टेस्ट मैच के परिणाम पर विलियमसन की पारी का बड़ा असर पड़ सकता है।

Kane Williamson 1

147 साल के टेस्ट इतिहास में नहीं हुआ था ऐसा

इस शतक के साथ ही केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही मैदान पर लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक जमाए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जो आज से पहले टेस्ट के 147 साल के इतिहास में नहीं हुआ था। उन्होंने इस रिकॉर्ड को उस मैदान पर हासिल किया, जहां उन्होंने अपने पिछले पांच टेस्ट मैचों में शतक बनाए हैं।

इस मैदान पर विलियमसन का प्रदर्शन

2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन
2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 और 104 रन
2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 251 रन
2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 और 133* रन
2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 44 और 156 रन

विलियमसन ने इन दिग्गजों को पछाड़ा

केन विलियमसन ने हेमिल्टन के सिड्डन पार्क मैदान पर लगातार 5 शतक लगाए, जिससे उन्होंने इस रिकॉर्ड में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। विलियमसन ने महेला जयवर्धने, डॉन ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क, डेनिस लिली और मार्टिन क्रो जैसे क्रिकेट के दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इन खिलाड़ियों ने एक ही मैदान पर लगातार 4 शतक जड़े थे, जबकि विलियमसन ने 5 शतक लगाने का कारनामा किया है, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+