किस तारीख तक जारी होगी Re-NEET UG की फाइनल आंसर की? कब आएगा रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Re-NEET UG 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब परीक्षा के अगले बड़े अपडेट पर टिकी है। परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले अपनी OMR रिस्पॉन्स शीट और फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं दोनों के आधार पर छात्र अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकेंगे और रिजल्ट को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) अभी तक OMR शीट और फाइनल आंसर की जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं कर पाई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इनके जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। OMR शीट उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए देख सकेंगे, जबकि फाइनल आंसर की सभी के लिए PDF के रूप में उपलब्ध होगी। इसके बाद ही Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

OMR शीट कब हो सकती है जारी?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अभी तक Re-NEET UG 2026 की OMR रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 5 जुलाई 2026 के आसपास वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। OMR शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: MHA में बड़ी जिम्मेदारी और CBSE की कमान, कौन हैं एक साथ दो बड़े पद संभालने वाले IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम?
फाइनल आंसर की पर कब आएगा अपडेट?
Re-NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब विशेषज्ञों की ओर से सभी आपत्तियों की समीक्षा की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। संभावना है कि इसे जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार होगा।
रिजल्ट कब आ सकता है?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। फिलहाल विभिन्न रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी हो सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख तभी मानी जाएगी, जब एनटीए की ओर से आधिकारिक सूचना जारी होगी।
ऐसे करें संभावित स्कोर की गणना
OMR शीट और फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंक का हिसाब खुद भी लगा सकते हैं। इसके लिए NEET की मार्किंग स्कीम को ध्यान में रखना होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है।
- जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उन पर न अंक मिलते हैं और न ही कोई अंक काटा जाता है।
इसी नियम के अनुसार उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।
Re-NEET UG 2026 OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए Re-NEET 2026 OMR Sheet लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन होते ही आपकी OMR रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद होम पेज पर मौजूद Re-NEET 2026 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद स्क्रीन पर फाइनल आंसर की की PDF दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा लें।
ये भी पढ़ें: BSEB Recruitment: सरकारी टीचर बनने का मौका, JEE-NEET की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के लिए निकली वैकेंसी












Click it and Unblock the Notifications