Mumbai rains: मुंबई में लगातार भारी बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, 4 फ्लाइट रद्द, 13 की गई डायवर्ट

Mumbai rains: भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित कई राज्यों में 5 जुलाई को हुई भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सड़कों पर जलभराव, पेड़ों के गिरने और उड़ानों में निरंतर व्यवधान से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड तोड़ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

Mumbai rains

इस महानगर और उसके आस-पास के उपनगरीय इलाकों में रविवार को भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 200 से 300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। विक्रोली और कोलाबा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई इस भारी वर्षा ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है और सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा हो गया है।

भारी बारिश के चलते 4 फ्लाइट रद्द, 13 की गई डायवर्ट

खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन को रविवार सुबह करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। रनवे बंद होने के कारण कुल 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 13 उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डाइवर्ट किया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों के दौरान दृश्यता काफी कम हो गई थी और हवा की गति 42 नॉट तक पहुंच गई थी।

बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने मुंबई में पेड़ों के गिरने के खतरे को दोबारा बढ़ा दिया है। कुर्ला West क्षेत्र में एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय बुजुर्ग युनूस कुंदावाला की दर्दनाक मौत हो गई। ठाणे में भी भारी बारिश के कारण एक पुरानी इमारत की गैलरी गिरने से दो लोग घायल हो गए।

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने नागरिकों से समुद्र तटों और भारी जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है।


बंगाल की खाड़ी में बना दबाव और अन्य राज्यों का हाल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव (डिप्रेशन) में बदल चुका है। इसके उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों की ओर आगे बढ़ने की प्रबल आशंका है। इसके प्रभाव से ओडिशा के संबलपुर, अंगुल, बौध और कंधमाल जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं क्योंकि इस दौरान लहरें बहुत तेज हो सकती हैं।

मुंबई लोकल ट्रेनें भी हुईं प्रभावित

मानसून का यह असर आने वाले दिनों में और तेज होने की उम्मीद है। मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं अभी आंशिक रूप से सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में राज्य आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी तरह की विषम परिस्थितियों से समय रहते निपटा जा सके। Mumbai Weather: अगले 24 घंटे बेहद भारी! मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश और हाई टाइड से बढ़ेगी मुश्किलें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+