Sumona Chakravarti:'मेरे शरीर पर 3 निशान', कपिल शर्मा की रील बीवी को हुई कौन सी बीमारी? खुद बयां किया दर्द

Sumona Chakravarti: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी यानी सुमोना चक्रवर्ती पिछले काफी समय से लाइमलाइट, शो और सोशल मीडिया से दूर थीं, लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे थे, कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि 'सुमोना और कपिल की आपस में बन नहीं रही इसलिए वो शो से गायब हैं', तो किसी ने कहा कि 'सुमोना को काम नहीं मिल रहा इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है।'

इन सारी अफवाओं को सिरे से खारिज करते हुए सुमोना ने अपना सच लोगों को बताया है, जो कि काफी दर्द भरा है और उन लोगों को करारा जवाब है जो कि गॉसिप करते हैं। दरअसल 38 साल की सुमोना ने सोशल मीडिया पर लंबे अरसे बाद एक पोस्ट लिखी है।

Sumona Chakravarti

जिसमें उन्होंने बताया है कि 'वो पिछले काफी दिनों से असहनीय दर्द सह रही थीं, उन्होंने एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी कराई है इसलिए उन्होंने कुछ दिन के लिए काम और सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी और इस दौरान उन्होंने खुद पर ध्यान दिया और निगेटिव चीजों से दूर रही।'

4 मई को हुई एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी?

सुमोना ने बताया कि वो बरसों से इस दर्द से गुजर रही थी लेकिन जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तो फिर सर्जरी का सहारा लिया और ऊपर वाले की कृपा से अब वो ठीक हैं। 4 मई को उनकी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी हुई है और वो इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। सुमोना ने अपनी डॉक्टर और पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'उनकी देखभाल और समझ ने उन्हें नई जिंदगी दी है, अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।'

मरते दम तक एक्टिंग करती रहूंगी: सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए कहा कि' मैं कहीं नहीं जा रही हैं और मरते दम तक एक्टिंग करती रहूंगी, लोग कुछ भी अनाप-शनाप बोल देते हैं वो भी बिना कुछ जाने-समझे।'

'मेरे शरीर पर तीन निशान, अब जिंदगी भर रहेंगे साथ'

सुमोना ने बताया कि सर्जरी के बाद उनके पेट पर तीन निशान रह गए हैं। उन्हें नहीं पता कि ये कभी पूरी तरह मिटेंगे या नहीं, लेकिन अब वह इन्हें अपनी जिंदगी के संघर्ष और हिम्मत की निशानी मानती हैं। सुमोना ने कहा कि 'एक बात में यहां पर क्लीयर करना चाहती हूं कि इस पोस्ट के जरिए मैं कोई सहानभूति पाना नहीं चाहती हूं, बल्कि मैं महिलाओं को इस रोग के प्रति जागरूक करना चाहती हूं कि वो इसे लेकर लापरवाही ना करें वरना आगे चलकर उन्हें दिक्कत हो सकती है।'

Sumona Chakravarti

सोशल मीडिया को लेकर बदला नजरिया

सुमोना ने स्वीकार किया कि 'बीमारी के दौरान उनका मन व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म छोड़ देने का था लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह व्यावहारिक फैसला नहीं होगा। उनके पास काम, परिवार, दोस्त और एक पूरी जिंदगी है।'

'वेलनेस, यात्रा, किताबें जैसे विषयों पर बात करना चाहती हूं'

'अब वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के बजाय समान सोच रखने वाले लोगों, खासकर महिलाओं का एक सकारात्मक समुदाय बनाने के लिए करना चाहती हैं। इस मंच पर वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, एंडोमेट्रियोसिस, पेरीमेनोपॉज, वेलनेस, यात्रा, किताबें जैसे विषयों पर बातचीत करना चाहती हैं।'

क्या है एंडोमेट्रियोसिस?

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी कोशिकाएं गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती हैं। इससे तेज दर्द, मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग, बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर जांच और उचित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

Sumona Chakravarti

कौन है सुमोना चक्रवर्ती?

4 जून 1988 को लखनऊ में जन्मी सुमोना चक्रवर्ती टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 1999 में आमिर खान और मनीषा कोइराला की फ़िल्म 'मन' से 11 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें बड़ी सफलता 2011 में मिली जब उन्होंने बालाजी टेलीफ़िल्म्स के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा का किरदार निभाया।

कपिल-सुमोना ने जीता 'कहानी कॉमेडी सर्कस की'

लेकिन इसके बाद इनकी लाइफ एकदम चेंज हो गई, 2012 में सुमोना ने सोनी टीवी पर कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी शो 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' में हिस्सा लिया और दोनों इस शो के विनर बने। यहीं से कपिल शर्मा के साथ उनकी प्रोफेशनल पार्टनरशिप शुरू हुई जो आज भी जारी है।

कपिल शर्मा की ऑनलाइन बीवी बनीं सुमोना चक्रवर्ती

जून 2013 से जनवरी 2016 तक, वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में मंजू शर्मा के रोल में नजर आईं,जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाया था। 2016 में, वह सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' के साथ स्क्रीन पर लौटीं, यह शो 2018 में अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस आया, जिसमें वह 'भूरी' का रोल निभा रही थीं। उन्होंने सीजन 4 तक यह रोल निभाया जो 2023 तक चला। इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती ने NDTV गुड टाइम्स पर 'दुबई डायरीज़' और 'स्विस मेड एडवेंचर्स' नाम के दो ट्रैवल शो होस्ट किए हैं। वो टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं।

यह पढ़ें:Lock Upp 2: 'गरीब बच्चै पैदा करेंगे तो बढ़ेगी गरीबी', कौन है Madhuri Jain? लोगों ने कहा-बकवास औरत
यह पढ़ें:Lock Upp 2: 'गरीब बच्चै पैदा करेंगे तो बढ़ेगी गरीबी', कौन है Madhuri Jain? लोगों ने कहा-बकवास औरत
यह पढ़ें: Love Story: 3 बच्चों के पिता आमिर को एक बेटे की मां Gauri Spratt से क्यों हुई मोहब्बत? बयां किए जज्बात
यह पढ़ें: Love Story: 3 बच्चों के पिता आमिर को एक बेटे की मां Gauri Spratt से क्यों हुई मोहब्बत? बयां किए जज्बात
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+