'बस अब बहुत हुआ इंटरव्यू' बीवी के सवाल का जवाब देते-देते थके बुमराह ने किया कुछ ऐसा, सामने आया इमोशनल Video
T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप खिताब के लिए 11 साल का इंतजार खत्म किया। टीम ने हार के मुंह से जीत छीनकर जीत हासिल की। भारत की जीत में बुमराह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस बीच तेज गेंदबाज का एक इमोशनल वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत
दरअसल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की अगुआई में भारत के गेंदबाजों ने सामूहिक रूप से सात विकेट लिए और डेथ ओवरों में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 169-8 पर रोक दिया और रोमांचक जीत हासिल की।

भारत की जीत में बुमराह का अहम योगदान
दरअसल, फाइनल मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन से बात की जोकि टीवी एंकर और प्रेजेंटर हैं। ये वीडियो उस वक्त का है, जब संजना गणेशन पोस्ट मैच सेलिब्रेशन को कवर कर रही थीं। इसी दौरान संजना ने बुमराह का इंटरव्यू किया। दोनों के बीच लंबी बातचीत में बुमराह ने जीत को लेकर अपनी फीलिंग्स का इजहार किया।
इंटरव्यू के बाद बुमराह ने संजना को लगाया गले
जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ तो जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी टीवी एंकर संजना को गले लगा लिया। बुमराह का ये वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी काफी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने दोनों के बीतचीत के बाद गले लगाने का वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बस अब बहुत हुआ इंटरव्यू।'
गेम-चेंजर के रूप में उभरे बुमराह
बुमराह भारत के सबसे बड़े गेम-चेंजर के रूप में उभरे, उन्होंने 18वें ओवर में महत्वपूर्ण गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने मार्को जेनसन का विकेट लिया और केवल दो रन दिए। उनके इस ओवर ने भारत को अंतिम दो ओवरों में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई, जिसमें प्रोटियाज को जीत के लिए 20 रन की आवश्यकता थी। इसके बाद अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने भारत को जीत की ओर ले जाने के लिए बेहतरीन फिनिश सुनिश्चित किया।
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024 Final: साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने हार के बाद किया अपशब्द का इस्तेमाल, टूटा दिल तो सरेआम निकाली भड़ास
मैच के बाद किया बोले जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने कहा कि, 'आमतौर पर मैं अपनी भावनाओं को काबू में रखने और काम पूरा करने की कोशिश करता हूं, लेकिन आज मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं हैं, मैं आमतौर पर खेल के बाद रोता नहीं हूं, लेकिन भावनाएं हावी हो रही हैं। हम मुश्किल में थे, लेकिन उस चरण से जीत हासिल करके हम वाकई बहुत खुश हैं। मेरा परिवार यहां है, पिछली बार हम जीत के करीब पहुंचे थे और हमने काम पूरा किया, इस तरह के खेल में अपनी टीम को जीत दिलाने से बेहतर कोई एहसास नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications