T20 WC 2024 Final: साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने हार के बाद किया अपशब्द का इस्तेमाल, टूटा दिल तो सरेआम निकाली भड़ास
T20 WC 2024, IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने अपना पहला ICC T20 विश्व कप खिताब बहुत करीबी अंतर से गंवा दिया, उन्हें भारत से मिली 7 रन की ये हार हमेशा कांटे की तरह चुभेगी। वे 16वें ओवर तक नियंत्रण में थे जब हेनरिक क्लासेन ने एक ओवर में अक्षर पटेल को ढेर कर दिया। फिर भी, वे जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी के सामने फंस गए और अंततः उन्हें फिनिशिंग लाइन से पहले ही रुकना पड़ा।
साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने हार के बाद किया अपशब्द का इस्तेमाल
टी20 वर्ल्ड कप में मिली दर्दनाक हार के बाद साउथ अफ्रीका में गम का माहौल है। इस बीच साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने हार के बाद अपशब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दिल टूटने पर सरेआम भड़ास निकाली है। पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन हार से दुखी थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, 'यह बहुत मुश्किल है। ये दिल तोड़ना वाला है।

भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी
फाइनल मुकाबले की बात करें तो 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन था, पर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जैसे वापसी की वह इतिहास बन गया। करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने17 साल बाद टी-20 विश्व कप भारत की झोली में डाल दिया।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 जीतने के बाद वीडियो कॉल पर बात करते हुए रो पड़े विराट कोहली, फैंस का दिल जीत लेंगे ये पल
वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने हार के बाद कहा कि, 'इस हार से बहुत अधिक निराश हूं और वास्तव में बेहतरीन अभियान के बाद काफी दुःख हुआ लेकिन ईमानदारी से कहूं तो काफी गर्व है। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन ये एक ऐसा टारगेट था, जिसे हासिल किया जा सकता था।
उन्होंने आगे कहा कि, 'अच्छी बलेबाजी की अंत तक टिके रहे लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। आखिर गेंद तक मैच कभी समाप्त नहीं होता है। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी, सम्मानीय हैं और हम लड़कर हारे हैं, जिससे मुझे भी टीम पर गर्व है।'












Click it and Unblock the Notifications