ICC पर 'ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों' की मदद करने का आरोप, क्या है उस्मान ख्वाजा और वसीम खान की ये 'सेटिंग'
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पिछले सप्ताह डरबन में एक मीटिंग की थी जिसमें चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी ने टेस्ट क्रिकेट में ओवर रेट को लेकर लगने वाली पेनल्टी में बदलाव करने को मंजूरी दे दी थी।
कमेटी ने जो मंजूरी दी है उसके हिसाब से होने वाले बदलाव वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के मौजूदा चक्र में अप्लाई हो जाएंगे। हैरान करने वाली बात यह है कि इन बदलावों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अहम रोल नजर आ रहा है, जिसके चलते आईसीसी पर अपने 'दोस्तों' की मदद करने के मामले में कठघरे में खड़ी हो गई है।

असल में इस बदलाव की अधिकारिक सूचना के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने दावा किया है कि उन्होंने इस नियम को बदलने के लिए अपना रोल निभाया है और इसमें उनके दोस्त व आईसीसी के क्रिकेट जनरल मैनेजर वसीम खान का भी अहम किरदार रहा है।
उस्मान ख्वाजा ने बताया है कि वे अपने पाकिस्तान क्रिकेट लीग में खेलने के दिनों से वसीम खान को जानते हैं। वसीम तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हिस्से थे अब वे आईसीसी के क्रिकेट जनरल मैनेजर बन गए हैं। ख्वाजा का कहना है कि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन का मेंबर होने के नाते उन्होंने इस नियम पर आईसीसी में बात की जिसमें उनको पैट कमिंस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का भी साथ मिला।
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को स्लो ओवर रेट के चलते अपनी मैच फीस का 80% जुर्माना देना पड़ा और खवाजा के मुताबिक ये बड़ी रकम है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड और वसीम खान भी अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। माना जा रहा है वसीम खान ने अपने ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों के मुताबिक एक नया फैसला कराने में अपना किरदार निभाया है।
आईसीसी द्वारा लिए गए फैसले पर सवाल उठाया जा रहा है। भले ही आईसीसी द्वारा ओवर रेट पेनाल्टी नियम में बदलाव क्रिकेट के नजरिए से स्वागत योग्य दिखाई देता है, लेकिन इसकी टाइमिंग सवाल पैदा करती है।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023: चौथे टेस्ट में कैसी होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11, पिच और मौसम के मिजाज को भी जानें
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र का यह भी कहना है अगर यही घटना भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों से बातचीत के बाद कोई होती तो दुनिया भर में हंगामा मचना तय था। आईसीसी पर भारतीय क्रिकेटरों के लिए पक्षपात करने का पुराना आरोप लगाया जाता। सवाल यह भी है कि आईसीसी क्या ऐसी ही बात वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे ,बांग्लादेश जैसे खिलाड़ियों की भी मानेगी?
अब जो नियम बदला जा चुका है उसके तहत खिलाड़ियों को हर ओवर के हिसाब से 5% तक का फाइन लगेगा जो अधिकतम 50% ही हो सकता है। अगर कोई टीम 80 ओवर से पहले, नई गेंद लेने से पहले, दूसरी टीम को आउट कर देती है तो स्लो ओवर रेट होने के बावजूद भी कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।
बता दें, आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को दिलचस्प बनाए रखने के लिए एक निश्चित समय में ओवर फेंकने का प्रावधान बनाया हुआ है ताकि तेजी से ओवर होते जाएं और दर्शकों के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच बना रहे। WTC फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम पर भी धीमे ओवर रेट के लिए 100% पेनाल्टी लगी थी।
वसीम खान इससे पहले भी अपने कामकाज के तौर-तरीकों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने इस साल कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान और भारत के वर्ल्ड कप मैच न्यूट्रल स्थान पर ही होंगे। ठीक ऐसे ही, जैसे एशिया कप में भारत के मैच न्यूट्रल जगह पर होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications