Ashes 2023: चौथे टेस्ट में कैसी होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11, पिच और मौसम के मिजाज को भी जानें

Ashes 2023 4th Test: एशेज 2023 सीरीज चौथे टेस्ट मैच तक आते-आते अपने बेहतरीन अंजाम तक पहुंचने लगी है। इस सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों ने शानदार खेल दिखाया है।

अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे है और 19 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला मैच बहुत अहम होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती दो टेस्ट मैच जीते थे और इंग्लैंड ने हेडिंग्ले के लीड्स में जबरदस्त वापसी की थी।

Ashes 2023 3rd Test

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे मुकाबले में मिशेल मार्च को शामिल किया था जिन्होंने बेहतरीन शतक लगाया तो बेन स्टोक्स ने भी फ्रंट से लीड करते हुए एक बार फिर बढ़िया पारी खेली। इसके अलावा हैरी ब्रूक के 75 रन भी बड़े अहम साबित हुए थे। मिचेल स्टार्क ने बढ़िया बॉलिंग करते हुए 5 विकेट हासिल किए लेकिन इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले के निर्णायक दिन जीत की लाइन पार करने में कामयाब रही थी।

एशेज सीरीज में अभी तक हुए सभी मुकाबले देखते हुए चौथा टेस्ट मैच भी बड़ा रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच डिटेल-

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 चौथा टेस्ट मैच बुधवार 19 जुलाई से भारतीय समय अनुसार 3:30 दोपहर मैच को होगा। ये मैच अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, इंग्लैंड में होगा।

एशेज 2023 तीसरा टेस्ट पिच और मौसम-

इस मुकाबले की पिच थोड़ी ड्राई रहने की उम्मीद है जिसके चलते यहां स्पिनरों को मदद मिल सकती है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजी शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को दिक्कत कर सकती है। मैच के पहले दिन बारिश के चांस 40% हैं। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा और मुकाबले के अंतिम दो दिन बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

ये भी पढ़ें- फिट होकर भी कैसे 50-50 है बुमराह, अय्यर और राहुल का वर्ल्ड कप में चयन? आकाश चोपड़ा ने जोड़ा एशिया कप का पेंच

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से जेम्स एंडरसन की फिर से वापसी की है जो ओली रॉबिन्सन की जगह लेंगे। इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11-

जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैनेजमेंट के सामने चौथे टेस्ट मैच से पहले कुछ मुश्किल है जहां जोश हेजलवुड द्वारा स्कॉट बोलेंड को रिप्लेस करने के चांस दिखाई दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया संभावित इलेवन- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन/मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, जोश हेज़लवुड

कहां देखें इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 का चौथा टेस्ट मैच-

टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव एप के साथ-साथ जियोसिनेमा पर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+