IND vs IRE, 3rd T20I: भारत-आयरलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में बारिश बनी विलेन, इंडिया ने 2-0 से जीती सीरीज

Ireland vs India, 3rd T20I: इंडिया और आयरलैंड के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अंतिम मैच में उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करने का था, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका।

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
ताजा अपडेट के अनुसार, लगातार बारिश के कारण भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रद्द हो गया। बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और फिर मैच रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-0 से जीत ली है।

ire vs ind 3rd t20i

इससे पहले रविवार को ऋतुराज गायकवाड़ (43 में से 58), रिंकू सिंह (21 में से 38) और संजू सैमसन (26 में से 40) ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 33 रन से हरा दिया। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 8 विकेट पर 152 रन पर सिमट गई।

चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी कर रहे जसप्रीत बुमरा के लिए ये सीरीज काफी अहम है। बुमराह का लक्ष्य आयरलैंड के खिलाफ क्लीन-स्वीप करने पर होगा। एशिया कप से पहले जसप्रीत बुमरा और प्रसिद्ध कृष्णा जितनी अधिक गेंदबाजी करेंगे, वे उतने ही फिट होंगे, लय बेहतर होगी और उनकी गेंदों में गति अधिक होगी।

इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

आयरलैंड टीम फुल स्क्वाड
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, गैरेथ डेलानी, फिओन हैंड, रॉस अडायर , थियो वैन वोर्कोम।

ये भी पढ़ें- क्या वॉशिंगटन सुंदर की World Cup 2023 में हो सकती है वाइल्डकार्ड एंट्री? पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

भारत टीम फुल स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, जितेश शर्मा, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+