IPL बनाम PSL की डिबेट पर रॉबिन उथप्पा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बंद हो गई पाक पत्रकार की बोलती
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से वानखेड़े के मैदान पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में दो नई टीमें जुड़ी हैं जिसकी वजह से खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था और टीमें बिल्कुल नये अवतार में भाग लेती नजर आयेंगी।

आईपीएल 2022 में कुल 74 मैचों का आयोजन किया जाना है जिसके लीग स्टेज के 70 मैच मुंबई और पुणे के 4 स्टेडियम में खेले जायेंगे। आईपीएल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आयोजित किये जाने वाले पीएसएल के 7वें सीजन का समापन हुआ है जिसमें लाहौर कलंदर्स की टीम ने जीत हासिल की।
और पढ़ें: 'अगर वो पोंटिंग न होता तो मैं उसका गला काट देता', शोएब अख्तर ने सुनाया 24 साल पुराना किस्सा

पाक पत्रकार ने आईपीएल पर साधा निशाना
उल्लेखनीय है कि जब भी पाकिस्तान सुपर लीग का समापन होता है या फिर आईपीएल के नये सीजन का आगाज होने वाला होता है तो लोगों के बीच एक चर्चा देखने को मिलती है, जिसमें यही सवाल पूछा जाता है कि कौन सी लीग ज्यादा बेहतर है आईपीएल या पीएसएल। पिछले कुछ समय में कई क्रिकेटर्स ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं पर कुछ ने इन दोनों के बीच तुलना करने को बेवकूफी करार दिया है। इस बीच पाकिस्तान के एक पत्रकार ने आईपीएल और पीएसएल को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें उसने दोनों लीग के बीच तुलना करने की बात को गलत बताया तो वहीं पर पीएसएल के तेजी से बढ़ने की बात कहते हुए आईपीएल पर निशाना भी साधा है।

उथप्पा के जवाब ने बंद की बोलती
पाकिस्तान पत्रकार की यह बात भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को पसंद नहीं आयी और उन्होंने ट्विटर पर 4 शब्दों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई।
दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा कि पीएसएल और आईपीएल के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है। पीएसएल की शुरुआत 2016 में हुई है जबकि आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था। हालांकि कोई इस बात से इंकार नहीं करेगा कि पीएसएल ने दुनिया भर में आईपीएल की तुलना में तेजी से शोहरत हासिल की है। खासतौर से उस युग में जहां पर दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड ने अपनी-अपनी टी20 लीग जारी की हुई है, वहीं पर आईपीएल का आगाज तब हुआ था जब मार्केट में कोई दूसरा कॉम्पिटिटर नहीं था। इसके जवाब में रॉबिन उथप्पा ने लिखा कि आप जिस मार्केट की बात कर रहे हैं उसे आईपीएल ने ही बनाया है।

सीएसके ने 2 करोड़ में खरीदा
गौरतलब है कि आईपीएल के अगले सीजन के लिये सीएसके की टीम ने रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ की बेस प्राइस में फिर से टीम के साथ जोड़ा है, जिन्होंने पिछले सीजन टीम के साथ जुड़ने के बाद आखिरी स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चौथा खिताब जिताने में मदद की। आपको बता दें कि सीएसके की टीम सूरत में बने प्रैक्टिस कैम्प में हिस्सा ले रही है, जहां से वो मुंबई खेलने पहुंचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications