IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs RR
PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला) में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होगा। यह मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: इंडियन प्रीमियर लीग के 66वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 19 मई को भीड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। आज का मैच प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला होगा।
पंजाब और राजस्थान को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आज के मैच में मिली जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रख सकती है, लेकिन इस दौरान नेट रन रेट बड़ी भूमिका निभाएगा और टूर्नामेंट में उनके भाग्य का फैसला करेगा।
राजस्थान ने अपना आखिरी मैच 112 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया, इस मुकाबले में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम 59 रनों पर ढेर हो गई थी। इस हिसाब से उनके बल्लेबाजों को मैच की जिम्मेदारी लेनी होगी, जबकि गेंदबाजी विभाग में अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है।
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा संदीप शर्मा ने भी अच्छा काम किया है लेकिन उन्हें अपनी लय को बनाए रखना होगा।
पंजाब की बात करें तो लियाम लिविंगस्टोन ने पिछले मैच में केवल 48 गेंदों पर 94 रन बनाकर शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उनकी पॉवर-हिटिंग शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को जीत दिलाने में असफल रही, और टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब के अपने अगले मैच में गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी हो, क्योंकि उन्होंने डीसी के खिलाफ 213 रन दिए थे जबकि कप्तान को बल्ले से और अधिक योगदान देना होगा।
आईपीएल में आज का मैच किसके बीच है- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला) में मेजबान पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। यह मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा जियो सिनेमा ऐप के जरिए भी मैच देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुरेन, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, शिवम सिंह , हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, अथर्व तायडे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा।
ये भी पढ़ें- Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - हैदराबाद vs आरसीबी
राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जे होल्डर, संदीप शर्मा, जो रूट, नवदीप सैनी, अब्दुल बासित, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, केसी करिअप्पा, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, केएम आसिफ, डोनावोन फरेरा, कुलदीप सेन, एडम ज़म्पा, कुणाल सिंह राठौर, वाई चहल, ट्रेंट बोल्ट।












Click it and Unblock the Notifications