Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - हैदराबाद vs आरसीबी
IPL 2023 Kal Ka Match, SRH vs RCB Kaun Jita: आईपीएल में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ कमाल की जीत हासिल की।

IPL 2023 Kal Ka Match, SRH vs RCB Kaun Jita: हैदराबाद को हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। आरसीबी की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने 75000 रन भी पूरे किए। कोहली-प्लेसिस की जोड़ी की आगे हैदराबाद के गेंदबाज बेबस नजर आए।
8 विकेट से मिली जीत: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर एक बार फिर टॉप फोर में अपनी जगह बना ली है। आरसीबी की जीत के बाद मुंबई खिसक कर नीचे चली गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने क्लासेन के शतक के चलते 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने दो विकेट खोकर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
आक्रमक नजर आए कोहली: हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली बेहद आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। विराट कोहली ने इस दौरान एक 103 मीटर का लंबा छक्का भी लगाने का काम किया। कोहली के इस शॉट को देखकर कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी हैरान नजर आए। पहले ओवर से ही कोहली हैदराबाद के गेंदबाजों पर हावी नजर आए।
63 गेंदों में 100 रन: हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने 62 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जड़ दिया। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 12 बेहतरीन चौके लगाए। इसके साथ ही उनके बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के भी निकले। कोहली की इस बेहतरीन पारी की बदौलत आरसीबी की टीम ने एक आसान जीत हासिल कर ली।
डुप्लेसिस ने बनाए 71 रन: कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भी कमाल की पारी खेली। प्लेसिस ने 47 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और दौ चौके लगाने का काम किया।
हेनरिच क्लासेन का शतक: इससे पहले हैदराबाद के लिए हेनरिच क्लासेन ने शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। क्लासेन ने 51 गेंद में 104 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाने का काम किया। क्लासेन ने आरसीबी के स्पिनरों के खिलाफ कई बड़े शॉट लगाने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications