IPL Media Rights : वायकॉम ने जीता पैकेज सी, जानिए कितनी हुई BCCI की कमाई
नई दिल्ली। आईपीएल राइट्स ई-नीलामी में पैकेज ए और बी सोमवार को बेचे गए। अब सूत्रों के मुताबिक पैकेज सी के लिए बोली पूरी हो चुकी है और बीसीसीआई ने इसमें 3,257 करोड़ रुपए और काम लिए हैं। पैकेज सी के लिए वायकॉम और स्टार दोनों जोर लगा रहे थे, लेकिन अंत में वायकॉम ने बाजी मार ली है। इसके तहत एक सीजन में 18 मैचों के राइट्स दिए जाने हैं।

Recommended Video
इससे पहले दो दिनों में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी और डिजिटल राइट्स की नीलामी हुई। इन दो कैटेगरी के मीडिया राइट्स 44,075 करोड़ रुपए में बिके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टार ने भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी राइट्स 23,575 करोड़ रुपए में खरीदे हैं और रिलायंस की कंपनी वायकॉम ने डिजिटल राइट्स 20,500 करोड़ में खरीदे हैं। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
यह भी पढ़ें- जब ये भारतीय खिलाड़ी सीरीज से बाहर होते हैं, तो विपक्ष में आत्मविश्वास आता है : चोपड़ा
अब स्टार इंडिया टीवी पर प्रसारण के लिए एक मैच के बदले 57.5 करोड़ रुपए बीसीसीआई को देगा तो वहीं, वायकॉम 18 डिजिलट प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारण के लिए प्रति मैच 50 करोड़ रुपए देगी। गाैर हो कि पिछली बार स्टार ने टीवी और डिजिटल राइट्स दोनों 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे।
प्लेऑफ मैच दिखाएगी वायकाॅम
अब सी पैकेज पर कब्जा करने वाली वायकाॅम कंपनी के पास 2027 तक आईपीएल के प्लेऑफ मैचों सहित कुल 18 मैच दिखाने का अधिकार होगा। सीजन का पहला मैच वायकाॅम दिखाएगा, इसके अलावा अलावा डबल हेडर के दिन शाम के समय होने वाले मैच को दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications