IPL Auction CSK Squad 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, तैयार हो गई खतरनाक टीम
IPL Auction CSK Squad 2025: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें आईपीएल में कुछ धांसू खिलाड़ियों के ऊपर थीं, दो दिन की नीलामी में कुछ अच्छे खिलाड़ी खरीदे। सीएसके इस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई मौकों पर कमाल किया है और इस बार भी माही टीम के साथ हैं।
रिटेंशन में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच प्लेयर्स को रखा था। इनमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी है। धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रखा गया है। कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। उनके अलावा टीम के कुछ पुराने नामों को भी रखा गया। इस बार चेन्नई छठा खिताब जीतने का प्रयास करेगी।

ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम के लिए पिछले सीजन भी कप्तानी कर रहे थे। हालांकि मैदान पर माही के निर्णय होते हैं। धोनी के अलावा तीन और खिलाड़ी इस टीम के कप्तान रहे हैं। उनमें पहले नाम सुरेश रैना का है। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा भी कप्तान रहे हैं और अब गायकवाड़ के हाथ में कमान है।
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ी
ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़ (रिटेन)
रविन्द्र जडेजा- 18 करोड़ (रिटेन)
शिवम दुबे- 12 करोड़ (रिटेन)
मथीषा पथिराना- 13 करोड़ (रिटेन)
महेंद्र सिंह धोनी- 4 करोड़ (रिटेन)
डेवोन कॉनवे- 6.25 करोड़
राहुल त्रिपाठी- 3.4 करोड़
रचिन रविन्द्र- 4 करोड़ (RTM)
रविचंद्रन अश्विन- 9.75 करोड़
खलील अहमद- 4.8 करोड़
नूर अहमद- 10 करोड़
विजय शंकर- 1.2 करोड़
सैम करन- 2.4 करोड़
शैख़ रशीद- 30 लाख
मुकेश चौधरी- 30 लाख
दीपक हूडा- 1.7 करोड़
गुरजनप्रीत सिंह- 2.2 करोड़
नाथन एलिस- 2 करोड़
जेमी ओवरटन- 1.5 करोड़
अंशुल कम्बोज- 3.4 करोड़
कमलेश नागरकोटी- 30 लाख
रामकृष्ण घोष- 30 लाख
श्रेयस गोपाल- 30 लाख
वंश बेदी- 55 लाख
आंद्रे सिद्धार्थ- 30 लाख
चेन्नई सुपर किंग्स ने इनको किया था रिलीज
डेवॉन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शेख राशिद, रचिन रविन्द्र, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, माहीश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे।












Click it and Unblock the Notifications