DHONI की टीम को चीयर करने पहुंची यह हसीना कौन? CSK के इस क्रिकेटर से है खास रिश्ता! मुस्कान ने जीता दिल

IPL 2026, CSK Mystery Girl: आईपीएल के हर सीजन में स्टेडियम की स्टैंड्स से कोई न कोई चेहरा ऐसा उभरता है, जो रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन जाता है। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल अपनी दिलकश मुस्कान की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब उस राज से पर्दा उठ गया है कि आखिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली यह हसीना कौन हैं? यह कोई मॉडल या फिल्मी सितारा नहीं, बल्कि सीएसके के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के परिवार का हिस्सा हैं।

कौन हैं CSK को सपोर्ट करने वाली ये मिस्ट्री गर्ल? (IPL 2026, CSK Mystery Girl)

सोशल मीडिया पर जिस लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनका नाम तबस्सुम खान है। तबस्सुम को अक्सर चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में टीम को चीयर करते देखा जाता है। उनकी सादगी और स्टाइलिश अंदाज ने लाखों क्रिकेट फैंस को उनका दीवाना बना दिया है, जिसके चलते लोग गूगल और इंस्टाग्राम पर उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं।

Mystery Girl 1

शिवम दुबे से है गहरा रिश्ता

तबस्सुम खान का भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे के साथ बहुत खास रिश्ता है। दरअसल, तबस्सुम शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान की छोटी बहन हैं। यानी वे रिश्ते में शिवम दुबे की साली लगती हैं। यही वजह है कि वे अक्सर अपनी बहन अंजुम के साथ स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और अपने 'जीजू' और उनकी टीम सीएसके का उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं।

पहले भी दुबे को चीयर करती आईं हैं नजर

तबस्सुम खान केवल आईपीएल ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की भी गवाह रही हैं। अहमदाबाद में जब भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, तब तबस्सुम मैदान पर शिवम दुबे और अपनी बहन अंजुम के साथ जश्न मनाती दिखी थीं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब शिवम दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर गुपचुप तरीके से ट्रेन से तय किया था, तब उस सफर में भी तबस्सुम उनके साथ मौजूद थीं।

तबस्सुम खान खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 74,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपनी निजी जिंदगी और मैच डे की तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। कैमरे की नजर उन पर पड़ते ही वे ट्रेंड होने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+