NEET परीक्षा से चंद घंटे पहले गाजियाबाद में एक और छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी

NEET Aspirant Dies: देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर बढ़ते दबाव के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 22 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में था। घटना के बाद उसके कमरे से मिला एक वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

यह मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। परिवार के मुताबिक छात्र गुरुवार (18 जून) रात अपने कमरे में पढ़ाई करने गया था। अगले दिन सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। जब कमरे की जांच की गई तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

NEET Aspirant Dies

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

पुलिस जांच के दौरान छात्र के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वीडियो में छात्र ने बताया कि वह कई वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था और लगातार असफल होने के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहा था।

वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसके इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। हालांकि पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

'1 करोड़ मुआवजा दीजिए', कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने अब PM मोदी को लिखा ओपेन लेटर, क्या-क्या हैं मांगे
'1 करोड़ मुआवजा दीजिए', कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने अब PM मोदी को लिखा ओपेन लेटर, क्या-क्या हैं मांगे

पुलिस क्या कह रही है?

क्षेत्र की एसीपी उपासना पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य जरूरी साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEET Re-Exam के लिए सेंटर्स पर विशेष इंतजाम, मिलेगी कूलर, चाय-शिकंजी से लेकर फर्स्ट एड तक की सुविधा
NEET Re-Exam के लिए सेंटर्स पर विशेष इंतजाम, मिलेगी कूलर, चाय-शिकंजी से लेकर फर्स्ट एड तक की सुविधा

कल होने जा रही है देश-विदेश में नीट री-एग्जाम

यह दुखद घटना ऐसे संवेदनशील समय पर सामने आई है, जब ठीक अगले दिन यानी रविवार, 21 जून 2026 को देश और दुनिया के विभिन्न केंद्रों पर नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा (NEET-UG Re-Exam) आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण और आधिकारिक आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • कुल परीक्षार्थी: इस बार नीट की इस री-एग्जाम में देश और विदेश से 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं।
  • परीक्षा का मोड: यह अहम मेडिकल प्रवेश परीक्षा हमेशा की तरह ऑफलाइन मोड यानी पेन-एंड-पेपर आधारित होगी।
  • परीक्षा का समय: परीक्षा का आधिकारिक समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • अतिरिक्त समय का नियम: पीडब्ल्यूडी (PwD) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणी के विशेष योग्यजन छात्रों को नियमों के अनुसार एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा, जिससे वे शाम 6:20 बजे तक अपना पेपर पूरा कर सकेंगे।

यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मानसिक दबाव और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों पर सवाल खड़े करती है। एक्सपर्ट लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि परीक्षा के परिणाम को जीवन-मरण का प्रश्न न बनाया जाए और छात्रों को समय रहते भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+