Mystery Girl: कौन हैं फीफा विश्व कप की यह नई मिस्ट्री गर्ल? कैमरामैन की नजर पड़ते ही वायरल हुईं तस्वीरें
FIFA World Cup 2026, Mystery Girl: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के मुकाबले जैसे-जैसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे मैदान के साथ-साथ स्टैंड्स और फैन जोन से भी दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं। फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में कई बार खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्टैंड्स में मौजूद फैंस अपनी दीवानगी से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लेते हैं।
फीफा के बीच वायरल हो रही है मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें (FIFA World Cup 2026, Mystery Girl)
इस बार इंटरनेट पर एक नई 'मिस्ट्री गर्ल' की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वायरल फैन का वास्तविक नाम ओलिविया बेथेल (Olivia Bethell) है, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'एच-टाउन गर्ल' (H-Town Girl) के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में खेल का रोमांच अब केवल 90 मिनट के खेल तक सीमित नहीं रह गया है। मैदान के बाहर होने वाली घटनाएं भी फैंस का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींचने का काम करती है।

मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच मैच के दौरान बटोरी सुर्खियां
ओलिविया बेथेल के चर्चा में आने की पूरी कहानी मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के बीच गुआडालाजारा में खेले गए एक बेहद कड़े मुकाबले से जुड़ी है। दोनों टीमों के बीच मैच बेहद कड़ा चल रहा था और स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। मैच के 50वें मिनट में मैक्सिकन मिडफील्डर लुइस रोमो ने एक शानदार और अहम गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
रातोंरात दुनिया भर में हो गई पॉपुलर
गोल होते ही स्टैंड्स के पास मौजूद फैन जोन में बैठीं ओलिविया खुशी से अपनी सीट से उछल पड़ीं। उन्होंने अपनी आंखें बंद कर और हाथ हवा में लहराते हुए पूरी ताकत से 'मैक्सिकोओओओ...' चिल्लाकर जश्न मनाया। उनकी इस अनूठी चीख और चेहरे के भावों को कैमरे ने कैद कर लिया। गुआडालाजारा के मशहूर एस्टाडियो एक्रोन स्टेडियम के पास बने ऑफिशियल फैन जोन का यह वीडियो जब ओलिविया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो वह रातोंरात दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच वायरल हो गया।
फैंस ने दिया नया नाम
मैक्सिको के फुटबॉल फैंस को उनका यह अंदाज इतना पसंद आया कि उन्होंने ओलिविया को एक नया उपनाम दे दिया है। फैंस उन्हें अब 'ला रीना डेल एस्टाडियो' कह रहे हैं, जिसका हिंदी अनुवाद 'स्टेडियम की रानी' होता है। बिना मैदान पर उतरे ही वे इस समय टूर्नामेंट की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल हो चुकी हैं।
पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं ओलिविया
ओलिविया बेथेल केवल एक आम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हैं, बल्कि वे एक पेशेवर कंटेंट क्रिएटर हैं और लंबे समय से मैक्सिको फुटबॉल टीम की कट्टर समर्थक रही हैं। उन्हें अक्सर मैक्सिको की पारंपरिक हरी जर्सी पहने और स्टेडियमों में देश का झंडा लहराते हुए टीम का हौसला बढ़ाते देखा जाता है।















Click it and Unblock the Notifications