PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस
PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त आज जारी की जा रही है। देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजी जाएगी। लेकिन अगर किसानों से कुछ सामान्य गलतियां हो गई हैं, तो यह रकम उनके खाते में पहुंचने से पहले ही अटक सकती है।
कई बार किसान यह मान लेते हैं कि योजना में नाम जुड़ जाने के बाद पैसा अपने आप आता रहेगा, जबकि हकीकत यह है कि कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने पर किस्त रुक सकती है। ऐसे में 23वीं किस्त जारी होने से पहले यह जानना जरूरी है कि किन कारणों से भुगतान अटक सकता है और इसे कैसे चेक किया जा सकता है।

What Is PM Kisan Scheme: क्या है पीएम-किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं रहती।
Who Can Get PM Kisan Benefit? किन किसानों को मिलता है लाभ?
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो भारत के नागरिक हैं और उनके नाम खेती योग्य जमीन दर्ज है। छोटे और सीमांत किसान इस योजना के प्रमुख लाभार्थी हैं। हालांकि कुछ श्रेणियों के लोग योजना के दायरे से बाहर हैं। आयकर भरने वाले व्यक्ति, 10 हजार रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी और संस्थागत भूमि धारक इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
5 Mistakes That Can Stop Your Installment: ये 5 गलतियां रोक सकती हैं आपकी किस्त
1. ई-केवाईसी पूरा नहीं होना
यदि किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो 2,000 रुपये की किस्त अटक सकती है। सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य बनाया हुआ है।
2. आधार और बैंक रिकॉर्ड में अंतर
अगर आधार कार्ड में दर्ज जानकारी बैंक खाते या पीएम-किसान रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती है, तो भुगतान फेल हो सकता है।
3. बैंक खाते की गलत जानकारी
गलत अकाउंट नंबर, गलत आईएफएससी कोड या निष्क्रिय बैंक खाता भी किस्त रुकने की बड़ी वजह बन सकता है।
4. पात्रता नियमों का उल्लंघन
यदि कोई व्यक्ति योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी किस्त रोक दी जा सकती है।
5. लाभार्थी सूची में नाम नहीं होना
सत्यापन प्रक्रिया अधूरी रहने या आवेदन में त्रुटि होने पर किसान का नाम लाभार्थी सूची से बाहर हो सकता है। ऐसी स्थिति में भुगतान नहीं मिलेगा।
How To Check PM Kisan Status?: कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?
किसान घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- "Get Data" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा।
How To Check Beneficiary List: लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?
यदि किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वेबसाइट पर "Beneficiary List" विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर रिपोर्ट देखी जा सकती है। किसी समस्या की स्थिति में किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
New Farmer Registration Process: नए किसान कैसे करें आवेदन?
जो किसान पहली बार योजना से जुड़ना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- "New Farmer Registration" पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
- व्यक्तिगत, भूमि और बैंक खाते की जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा कर सत्यापन का इंतजार करें।
- 23वीं किस्त क्यों है खास?
पीएम-किसान योजना के तहत हर किस्त करोड़ों किसान परिवारों को सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाती है। इससे खेती-किसानी के छोटे खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि 23वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को अपने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, ताकि 2,000 रुपये की राशि बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।














Click it and Unblock the Notifications