DSP in Team India: बिहार के लाल मुकेश और आकाश दीप संभालेंगे DSP की कमान, जानें कब पहनेंगे वर्दी?

DSP in Team India: बिहार सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले बिहार के दो दिग्गज तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और आकाश दीप (Akash Deep) को राज्य सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। खेल (स्पोर्ट्स) कोटे के तहत दोनों ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को यह सम्मान देने की आधिकारिक सिफारिश की गई है।

गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव (DSP in Team India)

इस हाई-प्रोफाइल नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह आधिकारिक और अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव गृह विभाग को प्रेषित कर दिया है। खेल कोटे के तहत सीधी नियुक्ति के लिए गठित उच्च स्तरीय चयन समिति ने दोनों ही गेंदबाजों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद इनके नामों को अपनी मंजूरी दे दी है।

DSP in Team India 1

औपचारिक कागजी प्रक्रिया पूरी होना बाकी

अब नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी सरकार के गृह विभाग की ओर से केवल औपचारिक कागजी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है, जिसके तुरंत बाद दोनों की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। मुकेश कुमार और आकाश दीप ने घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनकी जड़ें और पहचान हमेशा बिहार से जुड़ी रहीं। दोनों का हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है।

ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके मुकेश ने अब तक 3 टेस्ट, 6 वनडे (ODI) और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 7, वनडे में 5 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 20 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य हिस्सा थे। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे आकाश दीप अब तक 10 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए हैं। निचले क्रम पर वे उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, जहां उन्होंने टेस्ट मैचों में 163 रन बनाए हैं। चोट के कारण वे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर रहे थे।

बिहार सरकार की ओर से दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर सम्मानित करने की पुरानी परंपरा रही है। मुकेश और आकाश दीप को डीएसपी बनाने का यह निर्णय बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+