MI vs CSK: 28 गेंदों में शतक, फिर भी बेंच पर बैठा है CSK का यह सिक्सर किंग? क्या मुंबई के खिलाफ मिलेगा मौका

IPL 2026 MI vs CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का हाल भी चेन्नई जैसा ही रहा है। ऐसे में आज यानी गुरुवार को जब ये दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी तो मुंबई और चेन्नई के खिलाड़ियों की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। दोनों टीमों के लिए अपनी लय हासिल करने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है।

सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिलेगा मौका? (IPL 2026 MI vs CSK)

अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चेन्नई की टीम की बेंच पर एक ऐसा खिलाड़ी बैठा है जिसने टी20 क्रिकेट में तबाही मचा रखी है। हम बात कर रहे हैं उर्विल पटेल की, जिनके नाम भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। ताज्जुब की बात यह है कि इस विस्फोटक बल्लेबाज को चेन्नई ने इस सीजन में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है।

IPL 2026 MI vs CSK 1

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रचा था इतिहास

उर्विल पटेल ने घरेलू क्रिकेट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए महज 28 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 में लगाया गया सबसे तेज शतक है। इससे पहले आईपीएल में क्रिस गेल ने 30 गेंदों में शतक लगाया था, उर्विल ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उस मैच में उर्विल ने 322.85 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए थे, जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

30 लाख रुपये में चेन्नई ने किया था रिटेन

उर्विल के इस रिकॉर्ड के कुछ ही दिन बाद सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंदों में शतक जड़ा था। आज अभिषेक आईपीएल में रनों का अंबार लगा रहे हैं और कल ही उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 135 रनों की पारी खेली। लेकिन उर्विल को अभी भी अपने मौके का इंतजार है। चेन्नई ने उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया था, पर वे इस सीजन में अब तक सिर्फ डगआउट तक ही सीमित रहे हैं।

क्या मुंबई के खिलाफ मिलेगा मौका?

चेन्नई के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में उर्विल पटेल प्लेइंग-11 के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उर्विल एक आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार विकेटकीपर भी हैं। उनकी मौजूदगी से चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को वह 'एक्स-फैक्टर' मिल सकता है जिसकी उसे पावरप्ले में जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+