Net Worth : प्रीति जिंटा और काव्या मारन में ज्यादा 'रईस' कौन? जानिए दोनों की नेटवर्थ और सैलरी
Net Worth : आईपीएल 2025 का रोमांच लोगों के सिरचढ़कर बोल रहा है, दौलत-शौहरत के इस खेल में दो महिलाओं की चर्चा सबसे ज्यादा होती है। ये दोनों महिलाएं बला की खूबसरत तो है ही, साथ ही इनका अंदाज भी लोगों का मन मोह लेता है। समझ तो आप गए ही होंगे कि यहां किसकी बातें हो रही हैं?
जी हां यहां जिक्र हो रहा है पंजाब किंग्स टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा और सनराइजर्स हैदराबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी काव्या मारन की, इन दोनों का लुक,अंदाज, स्टाइल सब कुछ लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन जाता है।

आइए जानते हैं कि इन दोनों हसीनाओं में से कौन ज्यादा रईस है? (IPL 2025)
आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम इस बार थोड़ा जुदा अंदाज में नजर आ रही है। तो वहीं इसक सहमालकिन प्रीति जिंटा एक बार फिर से अपने सादगी भरे लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी करोड़ों की कमाई करती हैं और हर आईपीएल सीजन में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं।
कितनी है प्रीति जिंटा की नेटवर्थ
हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री रह चुकीं प्रीति जिंटा ने फिल्म 'दिल से' बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ शादी करके फिल्मों को अलविदा कह दिया और अब वो एक्ट्रेस से बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक , प्रीति जिंटा की नेट वर्थ लगभग 183 करोड़ है।
कहां से होती है कमाई? (IPL 2025)
प्रीति जिंटा एक प्रोड्यूसर भी हैं, वो आईपीएल में क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन हैं और बहुत सारे ब्रांड की एंडॉर्समेंट भी हैं, जिसके लिए वो करीब 1.5 करोड़ रु चार्ज,करती हैं। वो सोशल मीडिया की पॉपुलर हस्तियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति ने किंग्स इलेवन पंजाब में 35 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।
शानदार फ्लैट और लग्जरी लाइफ
प्रीति का मुंबई और शिमला में शानदार फ्लैट है,जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। मुंबई के पॉली हील वाले बंग्ले की कीमत करीब 17 करोड़ रु के आस पास है तो वहीं शिमला की भी प्रापर्टी 8 करोड़ की है। यही नहीं उनके पास कैलिफोर्निया में भी शानदार घर है, जिसकी कीमत 600 करोड़ रुपये के करीब है। लग्जरी लाइफ जीने वाली प्रीति जिंटा के पास पोर्श, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी हैं।
कलानिधि मारन की बेटी हैं काव्या (IPL 2025)
चलिए अब बात करते हैं काव्या मारन की, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मालकिन हैं। वो सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं। 6 अगस्त, 1992 को चेन्नई में जन्मी काव्या ने लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में किया है।
कितनी है काव्या मारन की नेटवर्थ ( Net Worth)
काव्या सन टीवी के डायरेक्टर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काव्या मारन की सलाना सैलरी 1.09 करोड़ है तो वहीं इनकी नेटवर्थ 409 करोड़ रुपये के आस-पास हैं। आपको बता दें कि इनके चाचा दयानिधि मारन केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
प्रीति जिंटा और काव्या मारन में ज्यादा रईस कौन?
इस हिसाब से प्रीति और काव्या में से ज्यादा रईस तो काव्य मारन हैं लेकिन दोनों ही काफी अमीर हैं और दोनों ही की एक तगड़ी फैन लिस्ट है, जो कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications