Tilak Varma:कभी कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, इलेक्ट्रीशियन पिता का होनहार बेटा आज कमाता है करोड़ों
Tilak Varma Net Worth 2025 Hindi:आईपीएल 2025 का रोमांच पूरे शबाब पर है, दौलत-शौहरत वाले इस टूर्नामेंट का विवादों से भी चोली-दामन का साथ है। इतिहास गवाह है कि कोई भी आईपीएल सीजन बिना किसी बवाल के खत्म नहीं होता है और आईपीएल के 18वें सीजन में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है।
दरअसल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों में खलबली मचा दी।

दरअसल मुंबई को जब 7 गेंद पर 22 रनों की जरूरत थी, उस वक्त टी20 के धांसू बल्लेबाज कहे जाने वाले तिलक वर्मा ने कैप्टन हार्दिक पांड्या से बातचीत करने के बाद रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया। मुंबई टीम के फैंस जहां तिलक की ओर उम्मीदों से देख रही थी, वो उनके इस फैससे एकदम से हैरान रह गई।
मुंबई जीता हुआ मैच 12 रनों से हार गई (Tilak Varma)
तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट होने के बाद मैदान पर आए मिचेल सैंटनर टीम को विजयी जामा नहीं पहवा पाए और मुंबई जीता हुआ मैच 12 रनों से हार गई। टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया, लोगों ने इस फैसले को गलत बताते हुए तिलक वर्मा और पांड्या से बारे में जवाब मांगा।
'कभी-कभी क्रिकेट में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं'
जबकि मैच के बाद कोच जयवर्धने ने सफाई देते हुए कहा कि 'कभी-कभी क्रिकेट में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। तिलक धीमी बैटिंग कर रहे थे और उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था इसलिए रिटायर्ट आउट हुए।' हालांकि कोच की सफाई लोगों के गले नहीं उतर रही है और इसी वजह से लोग सोशल मीडिया पर कोच और पांड्या दोनों से सवाल कर रहे हैं।
तिलक वर्मा टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं
आपको बता दें कि तिलक वर्मा टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। 22 साल के तिलक ने यहां तक का सफर बहुत मुश्किलों से तय किया है। तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में जरूर हुआ लेकिन उनका पूरा परिवार सासाराम (रोहतास) बिहार से संबंध रखता है। इनके पिता का नाम नागराजू वर्मा है, जो कि इलेक्ट्रीशियन हैं।
सलाम बायश तिलक के लिए फरिश्ता बने (Tilak Varma)
तिलक को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। गली-मोहल्ले में जब वो खेलते थे तब उनके शॉट्स देखने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी। उनके पापा के पास इतने पैसे नहीं थे, वो अपने बच्चे को क्रिकेट की कोचिंग दिलाएं लेकिन उस वक्त सलाम बायश उनके लिए फरिश्ते बनकर आए, उन्होंने इसे प्रारंभिक कोचिंग दी थी। सलाम बायश खुद उसे अपने स्कूटर पर बिठाकर 40 किमी तक की यात्रा करके क्रिकेट अकेडमी ले जाते थे।
विजय हज़ारे ट्रॉफी से लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की
तिलक, साल 2018 में विजय हज़ारे ट्रॉफी से लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। तिलक वर्मा ने 2023 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
तिलक वर्म आईपीएल सैलरी (Tilak Varma)
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। तो वहीं आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी से पहले मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपना पांचवां रिटेन खिलाड़ी बनाया।
एक नजर में सैलरी
- आईपीएल 2022-2024: 1.70 करोड़ रुपये
- आईपीएल 2025: 8 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications