Shardul Thakur Love Story: बेहद खूबसूरत है 'ठाकुर' की पत्नी, मशहूर बेकरी से करती हैं करोड़ों की कमाई
Shardul Thakur Love Story Hindi: शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद इन दिनों हॉट टॉपिक बने हुए हैं। रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया वो निश्चित रूप से विरोधियों के मुंह पर गहरा तमाचा था।
दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक शार्दुल ठाकुर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) टीम में शामिल किया जा सकता है।

आपको बता दें कि टूर्नामेंट शनिवार (22 मार्च) से शुरू होने वाला है। मालूम हो कि शार्दुल ठाकुर को इन दिनों लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कैंप में देखा जा रहा है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेट का ये शानदार खिलाड़ी एलएसजी की ओर से आईपीएल के दंगल में उतरेगा।
आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)
मालूम हो कि शार्दुल ठाकुर उन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में नहीं खरीदा गया। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज से उम्मीद थी कि इस सीजन में उनके नाम पर तगड़ी बोली लगेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
कुछ अनसोल्ड प्लेयर्स के साथ संपर्क में है एलएसजी
फिलहाल एलएसजी की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन उसका एक बयान सामने आया है कि 'वो चोटिल खिलाड़ियों के साथ इस बार आईपीएल 2025 में रिस्क नहीं लेना चाहता है इसलिए वो कुछ अनसोल्ड प्लेयर्स के साथ संपर्क में है।' फिलहाल इस खबर ने शार्दुल ठाकुर के चाहनेवालों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया
आपको बता दें कि 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर जिले में जन्मे ठाकुर ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था, उन्होंने 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। तो वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पदार्पण 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ था।
ठाकुर की पत्नी मिताली बेहत खूबसूरत हैं
जीवन के उतार-चढ़ाव में हर पल उनके साथ साए के साथ अगर कोई रहा है तो वो हैं उनकी पत्नी मिताली पारुलकर, जो कि उनकी बेस्ट फ्रेंड भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों स्कूल के साथी हैं। मिताली देखने में काफी खूबसूरत हैं और एक करोड़पति बिजनेस वुमन हैं और अपनी स्टाइल से मॉडलों को भी मात देती हैं।
मिताली पारुलकर खुद करोड़ों की मालकिन हैं (Shardul Thakur)
वो 'ऑल जैज बेकरी' नाम का स्टार्ट अप चलाती हैं, जो कि महाराष्ट्र के मशहूर बेकरी में से एक हैं। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद नवंबर 2021 में सगाई करके अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था और फिर दोनों ने फरवरी 2023 में शादी कर ली थी। मिताली पारुलकर खुद करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पिता भी बड़े कारोबारी हैं। मिताली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 70.5 हजार फॉलोअर्स हैं।
एक नजर शार्दुल ठाकुर के करियर पर (Shardul Thakur)
- 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में अर्धशतक लगाया।
- 2021 में ब्रिस्बेन टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
- 2023 एशिया कप फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी से इंडिया को जीत दिलाने में मदद की ।
- आईपीएल में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला है।
- 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम रोल निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications