Yuzvendra Chahal: क्या चहल से पहले गिल पर आरजे महवश ने डाले थे डोरे? मोहब्बत पाने के लिए किया था टोटका?
Yuzvendra Chahal: इन दिनों देश के मशहूर क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल अपने निजी कारणों की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कहा जा रहा है कि उनके और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ खत्म हो गया है। दोनों तलाक के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं तो वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद चहल अपने नए रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में क्रिकेटर को मशहूर आरजे महवश के साथ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आने लग गई हैं।

कुछ लोगों ने तो ये भी कह दिया कि शायद इसी अफेयर के कारण चहल और धनश्री अलग हुए, फिलहाल अफवाओं का बाजार गर्म है लेकिन इसी बीच आरजे महवश का एक पुराना वीडियो भी सुर्खियों में आया है, जिसे देखने के बाद लगता है कि चहल से पहले आरजे भारत के सुपरस्टार शुभमन गिल के प्रेम में दीवानी थीं। उस वीडियो में आरजे का अलग ही रूप नजर आ रहा है।
आरजे ने मोहब्बत पाने के लिए किया था टोटका? (Yuzvendra Chahal)
पहले वो गिल के साथ दिखती हैं और उसके बाद वो गिल के मिलने के बाद की फीलिंग्स शेयर करती हैं और ये बताती हैं कि उनके लिए ये मुलाकात कितनी महत्वपूर्ण थीं। इसके बाद अचानक वो तेजी से भागने लगती हैं और अपने होटल के बाथरूम में नीबू काटने लगती हैं। इसी दौरान एक बाबा प्रकट होते हैं और वो एक तरफा प्रेम को अपना कैसा बनाते हैं ,ये बताते हैं, वो जैसा-जैसा बोल रहे होते हैं, महवश ठीक वैसा ही करती हैं।
पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी (Yuzvendra Chahal)
जिससे ये साबित होता है कि महवश क्रिकेटर शुभमन गिल से प्यार करती थीं। खास बात ये है कि ये वीडियो आरजे ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साल 2023 में शेयर किया था, जो कि अब वायरल हो गई है।

लोग सच जानने को काफी बेताब (Yuzvendra Chahal)
फिलहाल लोग इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और महवश से सच बताने को कह रहे हैं। अब ये वीडियो वाकई में सच है या फिर महवश ने किसी तरह का प्रैंक किया था, ये तो नहीं पता लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका तो जरूर मचा दिया है और लोग इसका सच जानने को काफी बेताब हैं।
कौन हैं आरजे महवश? (Yuzvendra Chahal)
आपको बता दें कि आरजे महवश, मूल रूप से यूपी के अलीगढ़, की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन किया है। वो अपनी सुंदर संवाद अदायगी की वजह से काफी मशहूर हैं।
रेडियो मिर्ची 98.3 FM में जॉकी के रूप में की करियर की शुरुआत
उन्होंने भारतीय रेडियो जॉकी के रूप में एक खास जगह बनाई है। वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो मिर्ची 98.3 FM में रेडियो जॉकी के रूप में की थी। वो अपनी स्टाइल के लिए भी लोकप्रिय हैं और उन्होंने हाल ही कुछ फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं।












Click it and Unblock the Notifications