IPL 2024 RR vs LSG: राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया, राहुल पर भारी पड़े सैमसन
IPL Aaj ka Match RR vs LSG Live: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 रनों से जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 173 रन ही बना सकी।

जयपुर क्रिकेट खेलने के लिए बहुत गर्म स्थान है और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा यह और गर्म होता जाएगा। रविवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और कुछ बादल छाए रहेंगे। ह्यूमिडिटी का स्तर 31 प्रतिशत रहेगा और हवा की औसत गति 16 किमी/घंटा रहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications