IPL 2024, RR vs LSG: संजू सैमसन ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं बार किया यह कारनामा
IPL 2024, RR vs LSG: आईपीएल में लंबे समय से खेलने वाले संजू सैमसन साल 2024 में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में नाबाद 82 रन बनाने का काम किया। साल 2020 से लगातार आईपीएल के पहले मुकाबले सैमसन 50 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
फाइनल में पहुंची थी राजस्थान
जोस बटलर और यशस्वी जासवाल के जल्दी आउट होने के बाद संजू सैमसन ने टीम को संभाला और तेज तर्रार अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। संजू सैमसन की कप्तानी में साल 2022 में राजस्थान की टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था। संजू सैमसन की टीम में धुरंधर खिलाड़ियों की फौज मौजूद है। ऐसे में इस सीजन एक बार फिर यह टीम ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है।

भारतीय टीम में एंट्री रही है मुश्किल
संजू सैमसन भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। संजू सैमसन के पास इस आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने का शानदार मौका है। संजू सैमसन की कोशिश आईपीएल के इस सीजन टीम के लिए बल्ले से धमाल मचाने की होगी। सैमसन के लिए भारतीय टीम में एंट्री करना हमेशा से ही मुश्किल भरा सफल रहा है।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बनाई पहचान
संजू सैमसन ने बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है। इस सीजन वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर संजू सैमसन अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ क्रिकेट के दिग्गज भी हमेशा करते रहे हैं।
संजू सैमसन को भारतीय टीम की तरफ अधिक मुकाबला खेलने पर खेलने का चांस नहीं मिला है ऐसे में संजू सैमसनकोठी में नहीं चुने जाने पर अक्सर फ्रेंड्स ने अपना गुस्साचेक करता हूं बता रहा है
संजू सैमसन आईपीएल सीजन के पहले मैच में:
2020 - 74 (32).
2021 - 119 (63).
2022 - 55 (27).
2023 - 55 (32).
2024 - 82 (52)*.












Click it and Unblock the Notifications