Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DC vs MI Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें कौन सी टीम है मजबूत

DC vs MI Winner Prediction: इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है। जीत और हार काफी हद तक टॉस पर भी निर्भर करती है।

DC vs MI Match

DC vs MI Who will win Today Match: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। तीन मैचों में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को चौथे मैच में खेलने के लिए दिल्ली की टीम मैदान पर उतरेगी। घरेलू मैदान और दर्शकों के कारण दिल्ली के ऊपर जीत दर्ज करने का एक दबाव भी बना रहेगा। स्थिति मुंबई इंडियंस की भी खराब ही रही है। मुंबई इंडियंस को इस सीजन आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस लेख में यह विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है कि कौन सी टीम मुकाबले में जीत सकती है।

बल्लेबाजी विभाग

इस विभाग में दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर मुंबई इंडियंस हावी दिखती है। दिल्ली के पास डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और रिली रूसो टीम में हैं। वॉर्नर के अलावा अन्य दोनों बल्लेबाज अब तक नाकाम रहे हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन जैसे दिग्गज हैं लेकिन ये सब भी फ्लॉप रहे हैं। अगर मुंबई के बल्लेबाज चलते हैं, तो दिल्ली को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

गेंदबाजी विभाग

इस विभाग में दिल्ली कैपिटल्स के पास एनरिक नॉर्टजे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव जैसे नाम शामिल हैं। खलील अहमद भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। दूसरी तरफ मुंबई के पास जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, रिली मेरिडिथ जैसे खिलाड़ी हैं। मुंबई की गेंदबाजी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है। इस डिपार्टमेंट में दिल्ली थोड़ी भारी दिखाई देती है। हालांकि बाकी चीजें मैदान पर ही साफ़ हो पाएंगी।

DC बनाम MI आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के पक्ष में रही है। लिहाजा इस मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। एक फैक्टर यहां बैटिंग को लेकर अहम है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी और आसान रहेगी। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के 70 फीसदी आसार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+