कहां से आती है उमरान मलिक के पास इतनी स्पीड, कौन है रोल मॉडल, किसे बताया बेस्ट बॉलर

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी स्पीड को लेकर चर्चा में है। भारत में ऐसे तेज गेंदबाज कम ही होते हैं जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल फेंक सकें और उमरान मलिक का नाम यहां पर खासतौर पर उभरता है। उमरान मलिक 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर लगातार गेंद सकते हैं, लेकिन 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपर भी कई बार गेंदबाजी कर चुके हैं जो उनको भारत का सबसे तेज गेंदबाज बनाती है।

स्पीड तो नेचुरल है-

स्पीड तो नेचुरल है-

केवल भारत ही नहीं बल्कि मौजूदा परिदृश्य में इमरान मलिक विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक भी है। उमरान मलिक के पास काफी मजबूत मांसपेशियां हैं, हट्टा-कट्टा शरीर है और बेहतरीन फ्रेम है जिसके चलते उनके पास इतनी ताकत जनरेट होती है कि इतनी गति नेचुरल तौर पर निकाल सकते हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि 22 साल का यह तेज गेंदबाज अब भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने से ज्यादा दूर नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलिक ने बताया कि उनके पास स्पीड प्राकृतिक तौर पर आती है और वह 150 किलोमीटर को छूने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करते।

इरफान पठान ने यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई-

इरफान पठान ने यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई-

इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने जीवन में इरफान पठान की टिप्स का भी अहम योगदान बताया और कहा कि भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने उनको काफी ज्यादा निखारा है। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज बताता है कि वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी उछाल लेते थे जिसकी वजह से वह सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से चूक जाते थे लेकिन इरफान पठान ने उनको तब सही सलाह दी और उसके बाद वे सही एरिया में गेंदबाजी करने की ओर ही टारगेट करते हैं।

एक्शन में उछाल कम की तो लय मिलने लगी-

एक्शन में उछाल कम की तो लय मिलने लगी-

अगर मौजूदा आईपीएल की बात करें तो वह अभी तक खेले गए छह मुकाबलों में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ मैच भी जिताएं हैं। मलिक ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "स्पीड मेरे पास नेचुरल तौर पर आती है। इस साल मैं सही एरिया पर गेंद को हिट करने के लिए काम कर रहा हूं। मैं हमेशा से तेज गेंदबाजी करता हूं। मैं अपना खुद का रोल मॉडल हूं। जब इरफान पठान हमें ट्रेनिंग देने के लिए आए तो मैं अपने एक्शन में उछाल लेकर आता था और एक एरिया पर निरंतरता के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाता था। लेकिन जब पठान आए तो मैंने अपनी उछाल में कमी कर दी और अपनी लय को पाना शुरू कर दिया।"

 जम्मू और कश्मीर व देश को गर्व कराना चाहता हूं- मलिक

जम्मू और कश्मीर व देश को गर्व कराना चाहता हूं- मलिक

मलिक आगे कहते हैं कि, मैं जम्मू और कश्मीर को गर्व का अनुभव कराना चाहता हूं और देश को भी गौरव दिलाना चाहता हूं। मैं केवल अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

हालांकि मलिक कह चुके हैं कि उनका तेज गेंदबाजी में कोई रोल मॉडल तो नहीं है लेकिन वे मानते हैं कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। इस दौरान उमरान मलिक ने इस बात पर भी खुशी जताई कि बड़े-बड़े नामों ने उनकी परफॉर्मेंस को देखने के बाद ट्वीट किए।

 बुमराह, शमी और भुवनेश्वर कुमार के कायल-

बुमराह, शमी और भुवनेश्वर कुमार के कायल-

मलिक आगे कहते हैं, "मुझे परफॉर्म करना होगा। जब मैं खिलाड़ियों को, क्रिकेटरों को अपने बारे में ट्वीट करते हुए देखता हूं तो काफी गर्व का अहसास होता है। यह अच्छा लगता है जब खेल के इतने बड़े दिग्गज मेरे बारे में ट्वीट करते हैं, उन्होंने जरूर मुझमें ऐसा कुछ देखा होगा, इसी वजह से हुए मुझे लेकर ट्वीट कर रहे हैं। अगर मौजूदा समय की बात करूं तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार दुनिया के बेस्ट बॉलर में से हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+