IPL Auction : कब-कितने बजे शुरू होगी नीलामी, कहां देख सकेंगे LIVE, जानें खास बातें

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस इस बार आईपीएल 2022 में डबल रोमांच देखने को तैयार है, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की नीलामी होती दिखेगी। 2011 सीजन के बाद पहली बार 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें जुड़ी हैं। इस बार बड़े नाम नीलामी में नजर आएंगे, क्योंकि पुरानी 8 टीमों ने को अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन करनी की अनुमति मिली थी। वहीं दो नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने थे। हर टीम को कुल 25 खिलाड़ी जोड़ने की अनुमति रहेगी। ऐसे में डेविड वार्नर, शिखर धवन, ईशान किशन, क्विंटन डी काॅक जैसे खिलाड़ियों पर मोटा पैसा परसने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि नीलामी कब-कहां और कितने बजे शुरू होगी। तो आइए जानें नीलामी से जुड़ी कुछ खास बातें-

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शाहरुख खान को खरीदना चाहेंगी 3 टीमें, आखिरी बार बिके थे करोड़ों में

कब-कितने बजे शुरू होगी नीलामी?

कब-कितने बजे शुरू होगी नीलामी?

इस बार मेगा नीलामी होगी जो दो दिन तक चलेगी। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में नीलामी होगी। नीलामी शुरू होने का समय दोपहर 11 बजे रहेगा।

कहां देख सकते हैं LIVE?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास आईपीएल मैच लाइव करने का अधिकार है। इसलिए, बोली लगाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी वहीं करेगा। स्टार स्पोर्ट्स लाइव दिखाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसक डिज्नी+हॉटस्टार पर भी जा सकते हैं।

कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

इस बार 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। हालांकि, नीलामी के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिसमें 896 भारतीय तो 318 विदेशों से थे। शार्टलिस्ट जारी होने के बाद अब 590 खिलाड़ी हैं, जिसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी हैं।

एक टीम कितने खिलाड़ी खरीद सकती है?
इस बार हर फ्रेंचाइजी अपने साथ कुल 25 खिलाड़ी शामिल करेगी, जिसमें 7 खिलाड़ी विदेशी रहेंगे। उदाहरण के लिए जैसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं तो वह नीलामी के समय बचे हुए पैसों से 21 खिलाड़ी और खरीद सकती है।

 रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट-

रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट-

चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोइन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स- आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

अहमदाबाद- हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)

लखनऊ- केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+