IPL 2022 : शाहरुख खान को खरीदना चाहेंगी 3 टीमें, आखिरी बार बिके थे करोड़ों में

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि इस बार 10 टीमें खिताब जीतने की होड़ में रहेंगी। खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी, जहां कई क्रिकेटर्स अपनी किस्तम आजमाते दिखेंगे। हर फ्रेंचाइजी मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगी। टी20 प्रारूप में फिनिशर की भूमिका भी होती है और वर्तमान में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़ी नीलामी हासिल कर सकते हैं। उन्हीं में से एक हैं तमिलनाडु के शाहरुख खान। वह इस समय सबसे बेहतरीन युवाओं में से एक है। 26 वर्षीय शाहरुख को पंजाब किंग्स ने 2021 में 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने 11 मैचों में 134.21 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारी से जूझ रहा देश का 'हीरो' लिंबा, नहीं भूल पाया हार का गम

1. चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पास यूं तो रविंद्र जडेजा हैं जो फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। लेकिन इस बार एक अन्य फिनिशर की तलाश में भी चेन्नई की टीम रहेगी। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार खिताब जीते। उन्हें फिनिशर की बदाैलत भी कई मैच जीतने में मदद मिली है। हमेशा की तरह, धोनी युवाओं को तैयार करना पसंद करेंगे और उनका मार्गदर्शन भारत के भविष्य की इस संभावना के लिए बहुत काम का होगा। ऐसे में शाहरुख चेन्नई की लाइन-अप में उपयुक्त होंगे और साथ में गेंदबाजी में भी काम आ सकते हैं। इसके अलावा, शाहरुख चेन्नई से हैं और परिस्थितियां उनके हक में होंगी। भले ही इस साल चेपॉक में मैच नहीं होने हैं, लेकिन उन्हें भविष्य के लिए टीम में चुना जा सकता है। अगर शाहरुख को उनकी होमटाउन फ्रेंचाइजी द्वारा चुना जाता है तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।

2. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन में चैंपियन रही थी, लेकिन इसके बाद कभी भी ट्राॅफी के नजदीक नहीं जा सकी। 2021 में संजू सैमसन को उनके स्थायी कप्तान के रूप में नामित किया गया। अब, प्रबंधन ने आगामी सीजन के लिए संजू सैमसन, जोस बटलर और युवा यशस्वी जायसवाल को बरकरार रखा है। टीम के पास अब शीर्ष क्रम के मजबूत बल्लेबाज हैं और उन्हें शेष विभागों पर ध्यान देना होगा। रॉयल्स के पास हमेशा एक कठिन मध्यक्रम के बल्लेबाज की कमी रही है और वह इस आगामी मेगा नीलामी में उन पहलुओं को मजबूत करने के लिए तत्पर है। राजस्थान फ्रैंचाइजी को इस भूमिका के लिए शाहरुख से बेहतर भारतीय विकल्प नहीं मिल सकता।

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फ्रेंचाइजी के लिए और प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा झटका था क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। वह आरसीबी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनका योगदान टीम के लिए सबसे मूल्यवान था। टीम के मध्यक्रम की मजबूती हमेशा से ही संदिग्ध रही है और विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के बाद टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो एबीडी की भूमिका में फिट हो सके। वे 2020 में हुई नीलामी में भी शाहरुख खान को खरीदना चाहते थे, लेकिन पंजाब किंग्स ने बोली जीत ली। फ्रैंचाइजी ने हमेशा मैच विजेताओं और कड़ी मेहनत करने वाले विस्फोटक बल्लेबाजों (जैसे क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स) को आगे लाने के लिए पसंद है। इसलिए, शाहरुख खान निश्चित रूप से आरसीबी टीम का प्रतिनिधित्व करने के मौके की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications