अब संगरिया स्टेशन पर भी रुकेगी बाड़मेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, देखें टाइम टेबल

Sangaria: सीमावर्ती इलाके संगरिया के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से उठ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई और रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संगरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव मंजूर कर दिया। इस फैसले के बाद इलाके में खुशी का माहौल है।

लोगों का कहना है कि यह क्षेत्रवासियों की एकजुटता और लगातार किए गए प्रयासों की जीत है। कई दिनों से सामाजिक संगठन, रेल संघर्ष समिति और आम लोग इस मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे। रेलवे के नए फैसले से अब यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सकेगी और धार्मिक यात्रा भी आसान हो जाएगी।

Sangaria

अब संगरिया में रुकेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को शाम 5:53 बजे संगरिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 5:55 बजे आगे रवाना होगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3:38 बजे संगरिया पहुंचेगी और 3:40 बजे प्रस्थान करेगी। इस फैसले की पुष्टि जोनल रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य अरुण अरोड़ा और स्टेशन अधीक्षक प्रवीण दीक्षित ने की है।

पहले नहीं मिला था ठहराव

शुरुआत में रेलवे द्वारा जारी सूची में संगरिया स्टेशन का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी। लोगों का कहना था कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के बावजूद संगरिया की लगातार अनदेखी की जा रही है।

रेल संघर्ष समिति, सामाजिक संगठनों और कई स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री, उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन और ईमेल भेजकर ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। लगातार दबाव और जनसंपर्क के बाद रेलवे प्रशासन ने आखिरकार यह फैसला लिया।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

संगरिया को धर्म और शिक्षा के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी, व्यापारी और आम लोग हरिद्वार समेत कई शहरों के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

रेल संघर्ष समिति का कहना है कि हनुमानगढ़ मंडी और मंडी डबवाली के बीच राजस्थान सीमा का यह बड़ा स्टेशन है, इसलिए यहां ट्रेन रुकना बेहद जरूरी था।

सामाजिक संगठनों ने किया समर्थन

श्रीहित राधा नाम संकीर्तन मंडल, अखिल भारतीय साहित्यकार संघ और कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस मांग का समर्थन किया। समिति ने रेलवे प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सभी सहयोगी संगठनों का आभार जताया है। साथ ही कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+