IPL 2022 : ये रहे सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 3 भारतीय

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 का खिताब गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को हराकर अपने नाम कर लिया है। गुजरात का यह पहला आईपीएल सीजन था, जिसमें उन्होंने खिताब जीतकर खुद को मजबूत टीम साबित कर दिया। वहीं राजस्थान के पास दूसरी बार खिताब जीतने का माैका था, लेकिन वह चूक गए। राजस्थान ने 2008 में खिताब जीता था। आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान ने 131 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन गुजरात ने इसे 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि किस खिलाड़ी ने क्या कमाया है। आइए जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए।
यह भी पढ़ें- VIDEO : फाइनल में नहीं चला जोस बटलर का बल्ला, गुस्से में आकर फेंक दिया हेलमेट
Recommended Video

1. जोस बटलर
राजस्थान राॅयल्स के ओपनर जोस बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। बटलर ने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए जिसमें 4 शतक तो 4 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 116 रही। साथ ही उनके नाम 83 चाैके व 45 छक्के रहे।

2. केएल राहुल
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने टीम को प्लेऑफ में ले जाने तक अहम भूमिका निभाई, लेकिन टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी के हाथों 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राहुल ने 15 मैचों में 51.33 की औसत से 616 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक, दो शतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 103 रही। राहुल के नाम 45 चाैके व 30 छक्के रहे।

3. क्विंटन डी काॅक
लखनऊ सुपरजायंट्स के ओपनर क्विंटन डी काॅक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने भी टीम को प्लेऑफ में ले जाने तक अहम भूमिका निभाई। डी काॅक ने 15 मैचों में 36.29 की औसत से 508 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक व 3 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 140 रही। उनके नाम 47 चाैके व 23 छक्के रहे।

4. हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में कप्तान हार्दिक पांड्या का भी अहम रोल रहा। वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पांड्या ने 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 87 रही। उनके नाम 49 चाैके व 12 छक्के रहे।

5. शुबमन गिल
गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में ओपनर शुबमन गिल की भी बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने कई बार अच्छी शुरूआत दिलाई। ग्ल ने 16 मैचों में 34.50 की औसत से 483 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 96 रही। गिल ने इस सीजन में 51 चाैके व 11 छक्के रहे।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications