Live

Breaking LIVE: ओमान के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ

Breaking LIVE: सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी खत्म कर दी गई है जिससे कि अब 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया है, सिरीक-मीनाब समेत कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दी है. तो वहीं अगर मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE

LIVE Feed
Jun 11, 2026, 1:08 PM IST

Breaking LIVE: ओमान के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ

ओमान में भारतीय दूतावास - "हमें आज ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक जहाज़ से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आगे की जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।"
Jun 11, 2026, 10:53 AM IST

Breaking LIVE: TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है,वो जल्द ही उपराष्ट्रपति से मिलने वाले हैं।
Jun 11, 2026, 10:50 AM IST

Breaking LIVE : नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल/प्रशासक, केंद्रीय मंत्री (पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर) और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO शामिल हैं।
Jun 11, 2026, 10:32 AM IST

Breaking LIVE: विजयन की बेटी वीणा को ED ने भेजा समन

केरलम के पूर्व सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ED ने जारी किया समन
Jun 11, 2026, 10:31 AM IST

Breaking LIVE: वित्त पर संसदीय स्थायी समिति आज दो बार बैठक करेगी

वित्त पर संसदीय स्थायी समिति आज दो बार बैठक करेगी - सुबह 11:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे। अपनी पहली बैठक में, समिति ‘सिक्योरिटीज मार्केट कोड, 2025’ बिल पर कानून और न्याय मंत्रालय (कानूनी मामलों के विभाग और विधायी विभाग) के प्रतिनिधियों से मौखिक गवाही सुनेगी। दूसरी बैठक में, प्रस्तावित कानून की धारा-दर-धारा जांच के लिए वित्त मंत्रालय (आर्थिक मामलों के विभाग) के प्रतिनिधि समिति के सामने पेश होंगे।
Jun 11, 2026, 10:30 AM IST

Breaking LIVE: एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म

सरकार के आदेश अनुसार, ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिले हुए पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+