IPL 2022 : जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, खूब उड़ाए छक्के, लेकिन नहीं टूटा गेल का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 में जोस बटलर का बल्ला खूब गरजा। अगर विदेशी बल्लेबाजों में से किसी ने सबसे ज्यादा कहर भरपाया है तो वह इस सीजन में बटलर ही दिखे। बटलर ने राजस्थान राॅयल्स के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाला। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया। बटलर ने ना सिर्फ रनों का ढेर लगाया, बल्कि सबसे ज्यादा छक्के भी लगाने। हालांकि, वह क्रिस गेल के एक खास रिकाॅर्ड को तोड़ने से चूक गए।
यह भी पढ़ें- लसिथ मलिंगा हुए इस युवा भारतीय खिलाड़ी के फैन, माना एक जबरदस्त फील्डर

बनाए सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बटलर के बल्ले से निकले। बटलर ने 17 मैचों में 57.35 की एवरेज से 863 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह रन 149.05 की तेजतर्रार स्ट्राइक रेट से बनाए। इसी के साथ बटलर किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने डेविड वार्नर को पछाड़ा है। वार्नर ने आईपीएल 2016 में 848 रन बनाए थे।
किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
कोहली - 973 रन (2016)
जोस बटलर - 863 रन (2022)
डेविड वार्नर - 848 रन (2016)
केन विलियमसन - 735 रन (2018)
क्रिस गेल - 733 रन (2012)

खूब उड़ाए छक्के
इसके अलावा बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। बटलर ने 45 छक्के उड़ाए हैं। साथ ही उन्होंने इस सीजन में 4 शतक भी लगाए हैं। बटलर का उच्चत्तम स्कोर 116 रहा। बटलर के आईपीएल में कुल 5 शतक हो चुके हैं। उनके अलावा कोहली ने भी आईपीएल इतिहास में 5 शतक लगाए हैं। बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अभी गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक हैं।

लेकिन नहीं टूटा गेल का रिकाॅर्ड
हालांकि, इस सीजन में बटलर गेल का एक खास रिकाॅर्ड नहीं तोड़ पाए। यह रिकाॅर्ड है किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। दरअसल, गेल के नाम किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड है। गेल ने आईपीएल 2012 में 15 मैचों में 59 छक्के लगाए थे। अगर बटलर इस सीजन में 15 छक्के और लगा देते तो वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications