Vaibhav Sooryavanshi के दोस्त का धमाका, बिहार को मिला एक और सिक्सर किंग? 83 गेंदों में जड़ दिया दोहरा शतक
Vaibhav Sooryavanshi Friend Hit Double Century: बिहार की धरती लगातार भारतीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी देने का काम कर रही है। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके बचपन के दोस्त अयान राज (Ayan Raj) ने मैदान पर बल्ले से कोहराम मचा दिया है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले 14 वर्षीय अयान ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में महज 83 गेंदों का सामना करते हुए धमाकेदार दोहरा शतक जड़ दिया है।
35 चौके और 9 छक्के जड़ उड़ाया गर्दा (Vaibhav Sooryavanshi Friend Hit Double Century)
मुजफ्फरपुर के ईटीसी (ETC) ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में संस्कृति क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे अयान राज ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए 83 गेंदों में 210 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान अयान ने 35 शानदार चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।

30 ओवर में बना दिए 462 रन
अयान की इस धमाकेदार पारी की बदौलत संस्कृति क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसने विपक्षी टीम को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया। इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद अयान राज और आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी की गहरी दोस्ती भी चर्चा में आ गई है। दोनों खिलाड़ी बचपन के दोस्त हैं और उन्होंने बहुत कम उम्र से ही एक साथ क्रिकेट खेलने का सफर शुरू किया था। जहां एक तरफ वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय स्तर पर और आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं अयान राज अब जिला और ऐज-ग्रुप (उम्र वर्ग) क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर अपनी खुद की एक मजबूत पहचान बना रहे हैं।
पिछले साल ठोक चुके हैं नाबाद तिहरा शतक
अयान राज के लिए इस तरह की बड़ी और विस्फोटक पारी खेलना कोई नया कारनामा नहीं है। वे पिछले कुछ समय से घरेलू सर्किट में लगातार रन बना रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने जिला लीग के एक मैच में नाबाद 327 रनों की ऐतिहासिक तिहरी शतकीय पारी खेलकर स्थानीय क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि यदि अयान अपनी इस निरंतरता को बनाए रखते हैं तो वे जल्द ही बिहार की मुख्य टीम और आगे चलकर भारतीय जूनियर टीम के दरवाजे खटखटा सकते हैं।















Click it and Unblock the Notifications