VIDEO : फाइनल में नहीं चला जोस बटलर का बल्ला, गुस्से में आकर फेंक दिया हेलमेट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में जोस बटलर ने रन भी बरसाए, छक्के भी उड़ाए, साथ ही शतकों की झड़ी लगाकर टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। हालांकि, अहमदाबाद के नरेंग्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में जब उन्हें कुछ बड़ा करने की जरूरत थी तो वह फुस्स निकले। राजस्थान राॅयल्स को उनसे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इस बार बटलर 35 गेंदों में 39 रन बनाकर चलते बने।

गुस्से में आकर फेंक दिया हेलमेट
बटलर को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने की जरूरत थी, क्योंकि टीम एक समय 12वें ओवर तक 79 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन 13वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान हार्दिक ने उनको फंसा लिया। बटलर विकेट के पीछ कैच थमा बैठे, जिस कारण राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। बटलर जब मैदान छोड़कर बाहर निकल रहे थे तो उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। वह गुस्से में आकर डगआउट में हेलमेट फेंकते नजर आए, साथ ही ग्लव्स भी उतारकर हवा में फेंकते हुए दिखे। बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम संभल नहीं पाई। गुजरात के गेंदबाजों ने उन्हें 9 झटके देकर 130 रनों पर रोक दिया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, खूब उड़ाए छक्के, लेकिन नहीं टूटा गेल का रिकाॅर्ड
गाैर हो कि इस सीजन में बटलर का बल्ला खूब गरजा। क्वालिफायर-2 मुकाबले में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेल टीम को फाइनल में पहुंचाने का काम किया था। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 17 मैचों में 57.35 की एवरेज से 863 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया।साथ ही उन्होंने इस सीजन में 4 शतक भी लगाए। इसके अलावा बटलर इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 45 छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications