IPL 2022 : नीलामी में छा सकते हैं यूपी-बिहार के छोरे, एक की उम्र है 35 साल
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए इस बार 10 टीमें मैदान पर उतरेंगी। दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ के आने से बीसीसीआई को इस बार मेगा नीलामी करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा, ताकि सभी टीमों में बदलाव आ सके। अब देखना यह बाकी है कि आखिर काैन सी फ्रेंचाइजी नीलामी में पैसा बहाकर कैसी टीम तैयार करती हैं। इस बार 590 खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसमें विदेशों से भी कई खिलाड़ी माैजूद हैं। वहीं यूपी-बिहार से भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो नीलामी पर पैनी नजर बनाकर बैठे होंगे।

जी हां, इस बार लखनऊ-अहमदाबाद के जुड़ने से कई खिलाड़ियों को माैका मिलने की संभावना है। इन खिलाड़ियों के बेस प्राइस भी ज्यादातर 20 लाख तक के हैं। सिर्फ दो खिलाड़ी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया है। इसमें एक तो 35 साल के सुरेश रैना हैं तो दूसरे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। आइए देंखें यूपी और बिहार के उन खिलाड़ियों के नाम, जो नीलामी में बिक सकते हैं-
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नीलामी में दिखेंगे खेल मंत्री, 50 लाख रखा है बेस प्राइस, कभी बिके थे 1 करोड़ में
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों का बेस प्राइस
सुरेश रैना - 2 करोड़
भुवनेश्वर कुमार - 2 करोड़
कुलदीप यादव - 1 करोड़
प्रियम गर्ग - 20 लाख
शिवम मावी - 40 लाख
जीशान अंसारी - 20 लाख
सौरभ कुमार - 20 लाख
संदीप कुमार - 20 लाख
जसमेर धनखड़ - 20 लाख
अमित मिश्रा - 20 लाख
करण शर्मा - 20 लाख
मोहित जांगरा - 20 लाख
अंकित सिंह राजपूत - 20 लाख
कार्तिक त्यागी - 20 लाख
रिंकू सिंह - 20 लाख
यश दयाल - 20 ल
वासु वत्स - 20 लाख
समीर रिज़्वी - 20 लाख
मोहसिन खान - 20 लाख
आकिब खान - 20 लाख
शिवम शर्मा - 20 लाख
पूर्णक त्यागी - 20 लाख
यशोवर्धन सिंह - 20 लाख
ध्रुव जुरेल - 20 लाख
आर्युन जुयाल - 20 लाख
अक्षदीप नाथ - 20 लाख
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े क्रिकेटर्स
अनुज राज - बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
विपुल कृष्णा - बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
लखन राजा - ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
अभिजीत साकेत - बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
प्रत्युष सिंह - ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
अनुनय सिंह - ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)












Click it and Unblock the Notifications