IPL 2022 : नीलामी में दिखेंगे खेल मंत्री, 50 लाख रखा है बेस प्राइस, कभी बिके थे 1 करोड़ में
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने जा रही है। 590 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए तय कर दिए गए हैं, जिसमें शिखर धवन, डेविड वार्नर, श्रेयस अय्यर जैसे कई दिग्गजों की बोली लगती दिखेगी। वहीं एक खेल मंत्री को भी दर्शक नीलामी में बड़ी रकम हासिल करते देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो

50 लाख रखा है बेस प्राइस
जी हां, हम बात कर रहे हैं मनोज तिवारी की। भारत के क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेल और युवा मामलों के मंत्री मनोज तिवारी आईपीएल 2022 नीलामी के लिए 590 शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। मनोज तिवारी के पास 98 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल), कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और पंजाब किंग्स की ओर से वह खेल चुके हैं। उन्होंने 7 अर्द्धशतक सहित 1695 रन बनाए और उनके नाम एक विकेट भी दर्ज है। तिवारी आखिरी बार आईपीएल 2018 में पंजाब के लिए खेले थे। तिवारी ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है।

कभी बिके थे 1 करोड़ में
मनोज तिवारी आईपीएल 2020 की नीलामी का हिस्सा थे, लेकिन अनसोल्ड हो गए थे। भारत के क्रिकेटर को आईपीएल 2018 की नीलामी में 1 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। तब उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन अंत में पंजाब ने उन्हें एक करोड़ में खरीद लिया था। तब हालांकि तिवारी खास नहीं कर पाए थे। पंजाब के लिए तब उन्होंने 5 मैच खेले, जिसमें 47 रन ही बना सके। इसके बाद उन्हें फिर माैका नहीं मिला।

2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल का हिस्सा थे
बंगाल के 36 वर्षीय पूर्व कप्तान तिवारी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हो गए और 2021 में शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के रथिन चक्रवर्ती को हराकर जीत हासिल की। वह वर्तमान में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इस साल की शुरुआत में मनोज तिवारी को रणजी ट्रॉफी के लिए 21 सदस्यीय बंगाल टीम में नामित किया गया था। वह 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी फाइनल का हिस्सा थे। तिवारी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के दौरान वापसी की और आखिरी बार पिछले साल जनवरी में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला। उन्होंने 2015 में अपनी आखिरी उपस्थिति के साथ भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20आई खेले। तिवारी ने 125 प्रथम श्रेणी मैच और 163 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें घरेलू क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाए हैं।
इसके अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नीलामी पूल में वापस आ गए हैं। उन्होंने खुद को 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर रखा है। आईपीएल 2021 की नीलामी में अर्जुन को उनके बेस प्राइस के लिए मुंबई इंडियंस में चुना गया था लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 5 बार के चैंपियन के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि इस बार 10 टीमें आईपीएल खिताब जीतने की होड़ में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें शामिल हुईं हैं।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications