इस युवा क्रिकेटर के पास आज तक नहीं है कोई कोच, आईपीएल 2022 तक पहुंचने के सफर को किया याद

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन को अगर युवाओं का सीजन कहा जाये तो गलत नहीं होगा। 10 टीमों के साथ खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, जिसमें कुछ बेहतरीन प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं तो कई बेहतरीन गेंदबाज। इन युवाओं में एक नाम सनराइजर्स हैदराबाद के विष्णु विनोद का भी है जो आईपीएल 2022 में ऑरेंज आर्मी का हिस्सा बने हैं। विष्णु विनोद विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अदा करते हैं लेकिन इस सीजन अभी तक उन्हें टीम की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है।

IPL 2022

Recommended Video

    IPL 2022: Andre Russell to Umesh, 5 Heroes of PBKS in 61st Game of IPL | वनइंडिया हिन्दी

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीजन का बेहतरीन आगाज करते हुए पहले 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन उसके बाद से अगले 5 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते यह टीम प्लेऑफ में मुश्किल ही पहुंचती नजर आ रही है। इस बीच टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किये गये वीडियो में अपने यहां तक के सफर की कहानी सुनाई है।

    और पढ़ें: LSG vs RR: राजस्थान के लिये फिर चमके जायसवाल, गेंदबाजों के दम पर लखनऊ ने रोका रॉयल्स का तूफान

    2016 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

    2016 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

    केरल की टीम की ओऱ से घऱेलू स्तर पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2016 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और तब से वो लगातार केरल की घरेलू टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं। विनोद अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स से ज्यादा अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देते हैं और बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर आकर खेलने की क्षमता रखते हैं। विष्णु विनोद ने अपने करियर का आगाज जिला स्तर की क्रिकेट टीम के साथ किया था जिसमें उन्हें जिला सचिव का भरपूर समर्थन मिला। जिला सचिव ने ही विष्णु विनोद को बड़ा सपना देखने और राज्य की टीम में जगह बनाने का बड़ा सपना देखने को हौंसला औऱ मौका दोनों ही दिया।

    आज तक नहीं है कोई क्रिकेट कोच

    आज तक नहीं है कोई क्रिकेट कोच

    हैदराबाद की ओर से शेयर किये गये वीडियो में उन्होंने कहा,'आज की तारीख तक मेरे पास कोई क्रिकेट कोच नहीं है। मेरे लिये वो पठनमथिथा जिले के सचिव जोजी जॉन थे जिन्होंने क्रिकेट को लेकर मेरी हर तरह से मदद की। फिर चाहे वो क्रिकेट का कोई सामान लेना हो या फिर अभ्यास के दौरान मुझे खाना खिलाना, उन्होंने मेरी हर तरह से मदद की। यहां तक कि आज भी मुझे किसी चीज की जरूरत होती है या फिर मैच से पहले ऐसा लगता है कि मुझे किसी से बात करनी है तो मैं उन्हें पहले फोन करता हूं। जो चीजें वो कहते हैं उसने मेरी काफी मदद की है।'

    स्टेट के खिलाड़ियों ने किया प्रेरित

    स्टेट के खिलाड़ियों ने किया प्रेरित

    इस दौरान विष्णु विनोद ने इस बात की भी खुलासा किया कि कैसे उनकी जिले की टीम के उन खिलाड़ियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया जो केरल की राजकीय टीम से खेल चुके थे। उन्होंने इस बात को भी समझाया कि कैसे उन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख उन्हें कड़ी मेहनत करने और अपना बड़ा नाम बनाने की प्रेरणा मिली और यह सपना उस वक्त पूरा हुआ जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में केरला की ओर से खेलना शुरू किया।

    ऐसे तय हुआ है जिले से राज्य की टीम तक का सफर

    ऐसे तय हुआ है जिले से राज्य की टीम तक का सफर

    अंडर 19 रणजी ट्रॉफी से लेकर यहां तक के सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'शुरुआत में जब मैं पठनमथिथा जिले के लिये खेलता तो टीम में 2-3 ऐसे भी खिलाड़ी थे जो केरला के लिये खेल चुके थे। उन्हें सफेद जर्सी में खेलते हुए देखना जिस पर केरला क्रिकेट संघ की मुहर लगी थी, मुझे काफी ज्यादा प्रभावित करती थी। उस वक्त मैं भी राज्य की टीम के लिए सफेद जर्सी पहनना चाहता था। इसके बाद मैंने केरला को अंडर क्रिकेट में रिप्रजेंट किया तो वहीं पर रणजी ट्रॉफी में फी जगह मिली। रणजी ट्रॉफी 2021-22 में उन्होंने गुजरात के खिलाफ टीम को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई और 113 गेंदों पर 143 रनों की पारी खेली थी औपनी टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। विष्णु विनोद हैदराबाद से पहले दिल्ली और आरसीबी की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+