Cannes Festival Video: बंद कमरे में मिस वेनेजुएला पर हमला, बदन पर आईं कई चोटें, चीखें सुन कांप उठा होटल!
Cannes Beauty Queen Attack Video: कांस फिल्म फेस्टिवल जो अपनी जगमगाहट और सितारों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है उसमें पूर्व मिस वेनेजुएला और मॉडल Andrea Del Val (एंड्रिया डेल वैल) के साथ मारपीट हुई है। मारपीट भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि उन्हें लहु-लुहान कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
होटल के कमरे में हुई जबरदस्त मारपीट
Andrea Del Valle ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। वीडियो में उनका चेहरा खून से लथपथ दिखाई दे रहा था। मॉडल ने आरोप लगाया कि उनके स्टाइलिस्ट Giovanni Laguna ने उन पर हमला किया। यह घटना दक्षिणी फ्रांस के एक लग्जरी होटल में हुई बताई जा रही है।

होटल के कमरे में हुई मारपीट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल की एंड्रिया डेल वैल ने दावा किया कि मंगलवार को उनके 33 साल के स्टाइलिस्ट जियोवन्नी लागुना ने उन पर हमला किया। घटना के बाद एंड्रिया ने अपने फोन से खुद का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उनके चेहरे पर खून नजर आ रहा था। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में क्या बोलीं एंड्रिया?
वीडियो में एंड्रिया स्पेनिश भाषा में कहती सुनाई देती हैं-
"देखो, जियोवन्नी लागुना ने यह किया। बधाई हो जियोवन्नी, मैं यही चाहती थी कि तुम दिखाओ कि तुम वास्तव में कौन हो।"उन्होंने वीडियो में होटल के कमरे की हालत भी दिखाई, जहां सामान और फर्नीचर बिखरा हुआ था। वीडियो में लागुना को कमरे के एक कोने में कुर्सी पर बैठा भी देखा गया।
होटल मेहमानों ने सुनी चीखें, फिर पहुंची पुलिस
वेनेजुएला और मैक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में ठहरे अन्य मेहमानों ने कमरे से जोर-जोर की आवाजें, बहस और कथित मारपीट की आवाजें सुनीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की।
पुलिस हिरासत में लिया गया स्टाइलिस्ट
स्पेनिश पत्रकार Jordi Martin ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जियोवन्नी लागुना को पुलिस अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन पर कौन-कौन से आधिकारिक आरोप लगाए जाएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
लैटिन अमेरिका में बड़ा नाम है जियोवन्नी लागुना
जियोवन्नी लागुना लैटिन अमेरिका में कई मशहूर हस्तियों और ब्यूटी क्वीन्स के स्टाइलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। वे साल 2023 से Miss Universe Colombia के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं।
मिस यूनिवर्स विजेता से भी जुड़ा नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लागुना के संबंध Fatima Bosch से भी काफी करीबी बताए जाते हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद में फातिमा बॉश की किसी भी तरह की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं।
एंड्रिया को कराया अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद एंड्रिया डेल वैल को मेडिकल सहायता दी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
क्यों हुई मारपीट?
इस पूरे विवाद के पीछे असली कारण क्या था, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। फ्रांसीसी पुलिस ने भी मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर तेज बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी बहस शुरू हो गई है। कई लोग एंड्रिया के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग मामले की पूरी जांच होने का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल यह मामला इंटरनेशनल फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications