Hindu Hate Crime UK: ब्रिटेन में हिंदू विरोधियों की अब खैर नहीं! 'एंटी हिंदू हेट सेंटर' तैयार, कैसे करेगा काम?

Hindu Hate Crime UK: ब्रिटेन में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत और हेट क्राइम की घटनाओं को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाया गया है। ब्रिटेन में 'एंटी हिंदू हेट मॉनिटरिंग सेंटर' नाम से नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इसका मकसद हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाली हिंसा, भेदभाव और ऑनलाइन दुर्व्यवहार की घटनाओं को रिकॉर्ड करना और उन पर नजर रखना है।

पिछले कुछ सालों में खासकर लंदन में ऐसे मामलों में तेजी आई है। इसी वजह से अब समुदाय और स्थानीय नेताओं ने मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाने की कोशिश शुरू की है, जो इन घटनाओं की सीधी निगरानी करेगा।

Hindu Hate Crime UK

क्या है एंटी हिंदू हेट मॉनिटरिंग सेंटर

यह नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं के खिलाफ होने वाले हेट क्राइम की जानकारी जुटाएगा। यहां लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे और अपने साथ हुई घटनाओं की रिपोर्ट कर पाएंगे। इस सेंटर का मकसद सिर्फ शिकायत लेना नहीं बल्कि पूरे देश में हिंदू विरोधी घटनाओं का डेटा तैयार करना भी है। संस्था का कहना है कि अभी तक ऐसे मामलों की सही रिकॉर्डिंग नहीं हो पाती थी, जिससे कई घटनाएं सामने ही नहीं आ पाती थीं।

लंदन में तेजी से बढ़े हेट क्राइम

London में धर्म के आधार पर होने वाले अपराधों में इस साल बड़ा इजाफा देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अप्रैल के बीच ऐसे मामलों में करीब 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल जहां 839 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल यह संख्या 1,032 तक पहुंच गई। लगातार बढ़ते आंकड़ों ने पुलिस और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। हिंदू समुदाय का कहना है कि कई लोग डर की वजह से शिकायत भी दर्ज नहीं कराते।

ये भी पढ़ें: UK Political Crisis: ब्रिटेन में तख्तापलट की तैयारी! कुर्सी छोड़ने को तैयार ब्रिटिश PM, क्यों बने ऐसे हालात?

हिंदू समुदाय क्यों महसूस कर रहा खतरा

इस पहल से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में मंदिरों पर हमले, ऑनलाइन गालियां और हिंदुओं को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। कई परिवारों ने उत्पीड़न और डर का माहौल होने की बात कही है। समुदाय का मानना है कि मौजूदा सिस्टम हिंदू विरोधी अपराधों को अलग से पहचान नहीं पाता, जिससे इन मामलों पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता। इसी कमी को दूर करने के लिए यह नया मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी

Krupesh Hirani ने कहा कि अब तक इन अपराधों की रिपोर्ट करने का कोई सीधा तरीका नहीं था। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी सिटी हॉल में उठाया गया था। अब कोशिश की जा रही है कि इस प्लेटफॉर्म पर दर्ज आंकड़ों को Metropolitan Police भी आधिकारिक तौर पर मान्यता दे। इससे पुलिस को भी यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं।

अब लोगों से रिपोर्ट करने की अपील

मॉनिटरिंग सेंटर से जुड़े लोग हिंदू समुदाय से अपील कर रहे हैं कि अगर उनके साथ किसी तरह की नफरत या भेदभाव की घटना होती है तो वे उसे जरूर रिपोर्ट करें। उनका कहना है कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतें सामने आएंगी तभी सही तस्वीर दिख पाएगी। इस प्लेटफॉर्म के जरिए भविष्य में सरकार और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव भी बनाया जा सकेगा। समुदाय को उम्मीद है कि इससे ब्रिटेन में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+