LSG vs RR: राजस्थान के लिये फिर चमके जायसवाल, गेंदबाजों के दम पर लखनऊ ने रोका रॉयल्स का तूफान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 63वां मैच मुंबई के ब्रॉबोर्न स्टेडिमय में खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने के लिये लखनऊ सुपर जाएंटस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। प्लेऑफ में टॉप में जगह बनाने के लिये दोनों टीमों के लिये यह काफी अहम मुकाबला है, जिसमें टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज जोस बटलर एक बार फिर से फ्लॉप रहे और महज 2 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आवेश खान का शिकार बनें। आवेश खान ने बोल्ड कर बटलर का विकेट झटका और राजस्थान की टीम को पहला झटका दिया। हालांकि इसके बाद यशस्वी जायसवाल (41) और संजू सैमसन (32) की जोड़ी ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी कर डाली।

और पढ़ें: बैडमिंटन में थॉमस कप जीत भारत ने रचा इतिहास, खुशी से झूम उठा खेल जगत, देखें रिएक्शनस

राजस्थान रॉयल्स के लिये जेसन होल्डर ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और अपनी टीम की वापसी कराई। होल्डर ने सैमसन का विकेट चटकाया तो वहीं पर आयुष बदौनी ने जायसवाल का विकेट लेकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेला। यहां पर देवदत्त पाड्डिकल (39) ने रियान पराग (17) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 45 रनों की साझेदारी कर डाली। रवि बिश्नोई ने यहां पर दोनों खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेजकर अपनी टीम की वापसी कराई।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जेम्स नीशम (14), आर अश्विन (10) और ट्रेंट बोल्ट (17) की अहम पारियों के चलते आखिरी ओवर्स में अपनी टीम को लड़खड़ाने से रोका और निर्धारित 20 ओवर्स में 178 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये मोहसिन खान आज बहुत महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 43 रन दे डाले और कोई भी विकेट नहीं चटका सके, वहीं दुष्मंता चमीरा ने भी 3 ओवर में 35 रन दे डाले।

और पढ़ें: 'थॉमस कप की जीत 1983 विश्वकप से भी बड़ी है', ऐतिहासिक खिताब पर गोपीचंद ने दिया बड़ा बयान

लखनऊ के लिये इस मैच में वापसी कर रहे रवि बिश्नोई ने 4 ओवर का स्पेल पूरा किया और 31 रन देकर 2 विकेट चटकाये। वहीं पर आवेश खान (3 ओवर 20 रन एक विकेट), जेसन होल्डर (2 ओवर 12 रन एक विकेट) और आयुष बदौनी (एक ओवर 5 रन एक विकेट) ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+