हार में भी निखरा ये नया कप्तान, है बड़ा ही क्षमतावान, गावस्कर को देखना है T20 WC में उसका रोमांच

नई दिल्ली, 12 मई: हार्दिक पांड्या ने अभी तक आईपीएल 2022 को बहुत सफल कप्तान के तौर पर देखा है। उनकी टीम गुजरात टाइटंस सबसे पहले प्लेऑफ में जा चुकी है। उनके फाइनल में भी पहुंचने के चांस काफी ज्यादा हैं। यहां तक की प्रतियोगिता को जीतने के भी चांस हैं। हार्दिक ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि वे अपने भाई धोनी जैसी सफलता चाहते हैं। धोनी ने बतौर कप्तान देश और सीएसके को कई खिताब दिलाए। शुरू में हार्दिक को इतना मैच्योर नहीं समझा गया था लेकिन वे कप्तान के तौर पर गंभीर नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे एक युवा से आदमी बन चुके हैं। उनकी लीडरशिप पर भरोसा किया जा सकता है। खुद सुनील गावस्कर उनके मुरीद हो चुके हैं।

गुजरात टाइटंस है ये टीम-

गुजरात टाइटंस है ये टीम-

12 मैचों में 18 अंक कमाकर टॉप पर बैठी जीटी ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 144 रनों का स्कोर भी डिफेंड कर लिया था। इस टीम ने दिखाया है कि बड़ी टीम वो नहीं होती जो एकतरफा दूसरों को मसलकर रख दे बल्कि वह होती है जो हार के जबड़े से बार बार जीतने का माद्दा रखती हो। इस बार जीटी ने कई टीमों के मुंह से जीत का निवाला छीना है।

सुनील गावस्कर हार्दिक को देखकर खुश हैं। वे स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहते हैं कि हार्दिक को परफॉर्म करते देखना उत्साहित करता है। वो गेंद और बल्ले दोनों से रोमांचित करने वाला खिलाड़ी हैं और मैदान पर वह ऊर्जावान है। उसकी बेस्ट फॉर्म को वापस देखना बहुत मजेदार लगता है।

और इसके कप्तान हार्दिक पांड्या

और इसके कप्तान हार्दिक पांड्या

गावस्कर कहते हैं कि हर गेम के साथ हार्दिक की मैच्योरिटी बढ़ती जा रही है। हार्दिक जिस तरह से टीम को हैंडल कर रहे हैं, भले ही फिर वह ऐसी स्थितियां भी हों जहां पर टीम ने खराब खेलकर दिखाकर कुछ मैच गवाएं हों। हार के बाद हार्दिक ने जिस तरह से बात की, वह दिखाता है हर मैच के साथ वह मैच्योर होते जा रहे हैं।

गावस्कर आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक को देखने की आशा करते हैं जो कुछ महीनों बाद होने जा रहा है।

गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं हार्दिक

गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं हार्दिक

हार्दिक ने इस सीजन में फैंस को 135 किलोमीटर की औसत रफ्तार के साथ बॉलिंग करके भी बहुत खुश किया। वे 140 को कई बार छूते हुए दिखाई दिए। हालांकि ग्रोइन की चोट ने उनको फिर से गेंदबाजी से दूर कर दिया है लेकिन गावस्कर इस बात से खुशी जताते हैं कि हार्दिक की कमर ठीक है। ये वही बैक है जिसकी वजह से पांड्या को इतने समय तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा और गेंदबाजी रोकनी पड़ी। पिछले मैच में हार्दिक ने एक ओवर फेंका था।

गावस्कर बोले- हार्दिक को बॉलिंग की जरूरत ही नहीं

गावस्कर बोले- हार्दिक को बॉलिंग की जरूरत ही नहीं

आईपीएल 2022 के दूसरे हॉफ में गेंदबाजी नहीं करने के हार्दिक के फैसले पर प्रकाश डालते हुए, गावस्कर ने कहा, "मुझे पता है कि हाल ही में समस्या थीं कि उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन जहां तक ​​मुझे पता है, इसका इससे कमर की चोट से कोई लेना-देना नहीं है। ये ग्रोइन की चोट है जो उसको लगी है। यही कारण है कि वह खुद गेंदबाजी नहीं कर रहा है। जिस तरह से वह अपनी टीम की कप्तानी कर रहा है, उसे गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है। उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो उनके लिए ऐसे ही बढ़िया काम कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+